MY SECRET NEWS

Introduction Conference: Preference given to young women – drug-free life partners and young men – capable of shouldering family responsibilities

भोपाल। मप्र माझी, कीर आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं उत्थान समिति के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म एक की ओर स्थित रेलवे इंस्टीटयूट परिसर में रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया और जीवनसाथी की तलाश के लिए प्राथकिताएं बताईं। किसी ने नशामुक्त तो किसी ने नौकरी पेशा या बिजनेस करने वाले जीवनसाथी को प्राथमिकता दी। वहीं युवकों ने पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन और शिक्षित जीवनसाथी की आवश्यकता पर जोर दिया। 

समिति के अध्यक्ष मुकेश बाथम ने बताया कि समाज में योग्य युवक-युवतियां हैं। कई बार उन्हें उनके अनुकूल योग्य जीवनसाथी नहीं मिल पाता है, इसकी पूर्ति परिचय सम्मेलन करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर से युवक-युवतियों, उनके परिजन, समाजसेवी व अधिकारी वर्ग शामिल हुए। सभी ने युवक-युवतियों का हौंसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए टिप्स बताए। 

हॉस्टल बनाने 25 लाख देने का ऐलान: 

सेवानिवृत्त आईएएस बीके बाथम ने कहा कि बच्चों को अपना भविष्य चुनने के लिए माता-पिता सहयोग करें। बाथम ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हॉस्टल बनाने 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेला विस के मंत्री, निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के अलावा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज बाथम, महामंत्री बालकिशन बाथम, महासचिव आशुतोष बाथम, सचिव राहुल रायकवार, मुख्य कोषाध्यक्ष राधेश्याम रायकवार, कोषाध्यक्ष भागचंद बाथम, महामंत्री मुन्ना राकेश बाथम, सुरेश आचार्य, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता बाथम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0