मुंबई,
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म जॉली एलएलबी 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल वर्ष 2017 में रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आये। अब 'जॉली एलएलबी 3' अक्षय और अरशद दोनों सितारे साथ नजर आयेंगे।
फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म इस साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'अक्षय कुमार-अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज डेट लॉक हो गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज ने 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए रिलीज डेट लॉक कर दी है, जो फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म है। स्टार्स- अक्षय कुमार (जॉली मिश्रा के रूप में) और अरशद वारसी (जॉली त्यागी के रूप में), निर्देशक सुभाष कपूर।'

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











