MY SECRET NEWS

मुंबई,

अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का छठ 'गीत उगी ए सूरज देव बदरिया चीर के' रिलीज हो गया है। छठ गीत 'उगी ए सूरज देव बदरिया चीर के' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस छठ गीत को सृष्टि भारती ने गाया है।यह गीत छठ व्रतियों को समर्पित है।

इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि छठ घाट पर पूजन सामाग्री सजाकर दीप धूप जलाकर दोनों हाथ जोड़े बैठी हैं। उनके साथ एक अभिनेता को पति के रूप में दिखाया गया है, जो काजल के बगल में बैठा हुआ हाथ जोड़े छठ मइया की आराधना कर रहा है। वे दोनों आसमान की तरफ देखते हुए सूर्य देव के उदय होने की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत 'उगी ए सूरज देव बदरिया चीर के' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। मिक्स मास्टर अंकित अहीर ने किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0