मुंबई,
जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक और होस्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने माफी न मांगने का ‘मंत्र’ दिया है। बताया है कि किस परिस्थिति में माफी नहीं मांगनी चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में करण जौहर ने लिखा “कभी भी अलग तरह से सोचने, गहराई से महसूस करने या किसी को बिना शर्त प्यार करने के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए।“ इससे पहले करण ने एक पोस्ट में लिखा “आप जैसे हैं वैसे ही रहें, लेकिन तब तक नहीं जब तक आप यह पता नहीं लगा लेते कि यह क्या बकवास है।“
इससे पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा “हमारे पास दो चांद हैं जो किसी अन्य जैसी गहरी और भावुक प्रेम कहानी लाने के लिए तैयार हैं! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है। “चांद मेरा दिल” फिल्म है जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।
अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अनन्या के साथ फिल्म में तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन शानदार रहा और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। इसके बाद अनन्या ने “लाइगर”, “कहां खो गए हम”, “ड्रीम गर्ल 2” के साथ मनोरंजक फिल्म पति पत्नी और वो भी की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। वहीं, अभिनेता लक्ष्य “किल” में नजर आए थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











