मुंबई,
बॉलीवुड अभिनता कार्तिक आर्यन ने हॉलीवुड गायक एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में पहुंचकर दर्शकों को सप्राइज दिया है। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर- कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर और टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों की तरफ से बहुत प्यार मिला। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने मुंबई में एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में पहुंच कर फैंस को सरप्राइज दिया है।
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्टेज पर जाकर भूल भूल भुलैया 3 का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं, और इसमें उनका पूरा साथ ऑडियंस भी देते नजर आ रही है। इसके बाद कार्तिक, एक्टर वॉकर के पास जाकर उनसे ‘ये दीवाली भूल भुलैया वाली’ बोलने को कहते हैं।
कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, रूह बाबा और एलन वॉकर।फिल्म भुल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। भूल भुलैया 3 इस दीवाली यानी 1 नवंबर को अपने ग्रैंड रिलीज में लिए तैयार है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











