MY SECRET NEWS

Kejriwal said- Haryana government mixed poison in Yamuna: BJP wants the people of Delhi to die

नई दिल्ली । पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए।

केजरीवाल के 3 आरोप

भाजपा की ये सबसे गंदी हरकत: भारतीय जनता पार्टी ने इतनी गंदी हरकत की है, जो शायद ही अब तक किसी ने की हो। दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स ने इसे पकड़ लिया।

वाटर ट्रीटमेंट भी साफ नहीं कर पाता: यह जहरीला पानी इतना खतरनाक था कि दिल्ली में लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी जहर की सफाई नहीं हो सकती।

दिल्ली में नरसंहार होता: अगर यह पानी दिल्ली में आता और पीने के पानी में मिल जाता, तो पता नहीं दिल्ली में कितने लोग मारे जाते- यह एक सामूहिक नरसंहार होता।

हरियाणा सरकार का जवाब: हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा- आरोप लगाना और भाग जाना उनकी आदत है। मैंने कहा था कि आप अपने मुख्य सचिव को भेजिए और मैं अपने मुख्य सचिव से गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहूंगा। उन्हें आरोप लगाने के बजाए काम करना चाहिए। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि वे उन्हें (केजरीवाल) सबक सिखाएंगे।

चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी: चुनाव आयोग को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की ओर से एक ज्ञापन मिला। इसमें आरोप लगाया गया है कि हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। आयोग ने हरियाणा सरकार को 28 जनवरी, दोपहर 12 बजे तक तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

दिल्ली जल बोर्ड की CEO ने कहा- केजरीवाल का बयान गलत: जल बोर्ड की CEO शिल्पा शिंदे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केजरीवाल के दावे को गलत बताया है। पत्र में लिखा- हरियाणा के कारण यमुना में अमोनिया को लेकर अरविंद केजरीवाल का बयान का कोई आधार नहीं है। इसमें बताए गए फैक्ट गलत और भ्रामक है।

Kejriwal said- Haryana government mixed poison in Yamuna
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0