खजुराहो
मतँगेश्वर सेवा समिति खजुराहो एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर के सयोजक पंडित सुधीर शर्मा ने कोटा राजस्थान में स्थापित सभी महत्वपूर्ण शैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों से मिलकर ऊर्जा फिटनेस सेंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया जिसका मुख्य उद्देश्य खजुराहो में भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था सभी को इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया श्री शर्मा ने बताया कि खजुराहो का वातावरण शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्व उपयुक्त है आवागमन के उचित साधन होने के कारण यहाँ पर पहुंचना बहुत ही आसान है उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जल्दी शिक्षा के क्षेत्र के जाने माने प्रोफेसर नीलेश गुप्ता जी एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र की जानी मानी डॉ अश्मिता सिंह चौधरी जी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं खजुराहो सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी से मिलकर इस संबंध में चर्चा करेंगे इस बैठक में डॉ. गौरांग जोशी, डॉ. अनुपम शर्मा, प्रोफ़ेसर वंदना जोशी गुप्ता, आयुर्वेद स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











