नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की बीच टक्कर हो रही है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैदराबाद ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से रौंदा था। वहीं लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जहां पैट कमिंस की नजर टेबल टॉपर बने रहने पर है तो वहीं ऋषभ पंत को पहली जीत की तलाश है।
पंत ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में हैदराबाद की कोशिश एक बार फिर बड़े स्कोर पर होगी।
लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव।
हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, एडम जैम्पा, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











