Magic vehicle full of school children overturned, many children injured, administrative officials reached the spot
गंजबासौदा। कस्बा बागरोद से सेमरा जा रही एक तेज रफ्तार स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिन्हें त्योंदा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार त्योंदा रोड पर एक प्रायवेट स्कूल के बच्चों से भरा तेज रफ्तार मैजिक वाहन सड़क से नीचे खेत में पलट गया। इस हादसे में प्राइवेट स्कूल के बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के कई स्कूल संचालक क्षेत्र के बच्चों को आने जाने के लिए मैजिक वाहन भी चलाये जा रहे हैं। जिनमें कई वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल और घर छोड़ते है। सोमवार को एक प्रायवेट स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही मैजिक वाहन सेमरा इस्तमुरार के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। वाहन में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार होना बताया गए हैं। सड़क से निकल रहे राहगीरों ने खेत में पलटे वाहन के अंदर भरे घायल बच्चों की आवाज को सुनकर उन्हें बाहर निकाला गया। आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बबीता सिंह व हैदरगढ़ थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चों को चोटें आईं हैं। जिनमें घायल बच्चों की स्थिति को देखते हुए हाईवे मार्ग की एंबुलेंस से त्योंदा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया गया। वहीं जो मामूली घायल थे स्थानीय स्तर पर उपचार कराकर घर चले गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी एसडीएम संतोष बटोलिया , एसडीओपी शिखा भलावी, बीएमओ प्रमेन्द्र तिवारी घायल बच्चों का हाल जानने के लिए त्योंदा अस्पताल पहुँचे। घायल बच्चों से चर्चा की। अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों को स्कूल वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने स्कूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र