कोरिया,
ग्राम धौरा टिकरा की महिलाएं महतारी वन्दन योजना से सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही हैं। सरकार द्वारा हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के लाभ से प्रभावित श्रीमती पूनम नाविक, इंद्रा नाविक और सुधा नाविक ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार का आभार प्रकट किया।
सही उपयोग बना सफलता की कुंजी
श्रीमती पूनम नाविक ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वह परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। वहीं, श्रीमती सुधा ने बताया कि यह पैसा उनके घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहायक हो रहा है। श्रीमती इंद्रा ने कहा, ’’यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित हो रही है। मैं इस पैसे को बचाकर भविष्य की जरूरतों के लिए उपयोग कर रही हूं।’’
पुरुषों ने भी सराहा सरकार का कदम
इन महिलाओं के पतियों ने भी इस योजना की सराहना की। राज प्रसाद, कैलाश नाविक और कवि शंकर ने इसे सरकार का दूरदर्शी और लाभकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती दे रही है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना रही है।
सराहनीय योजनाओं का असर
महिलाओं और उनके परिवारों ने राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक और जनहितकारी बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं को गांव, गरीब, महिलाओं और किसानों के लिए बेहद लाभकारी बताया। महतारी वन्दन योजना ने महिलाओं को उनके अधिकार और आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता दे रही है, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बना रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र