राशिफल गुरुवार 12 दिसम्बर 2024

मेष राशि- आज का आपका दिन थोड़ा उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। अपनी योग्यता साबित करने के लिए नई जिम्मेदारियां लेने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि आप अपने प्रेम जीवन में हर समस्या का सोल्यूशन निकाल लें। अपना बेस्ट रिजल्ट भी दें। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं। वृषभ राशि– आज का आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। आप अपनी फीलिंग्स को अच्छी तरह संभालना जानते हैं। रिश्ते में खुश रहने के लिए प्यार से जुड़े मुद्दों को सुलझाएं। हेल्दी और फिट रहने पर ध्यान दें। मिथुन राशि- आज का आपका दिन काफी लकी रहने वाला है। रोमांस, करियर, धन और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। समृद्धि भी बनी रहेगी। गाड़ी चलाते वक्त आपको अलर्ट रहना होगा। कर्क राशि- आज का आपका दिन बिजी रहने वाला है। आज स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। प्यार में समय बिताएं और नौकरी में अपनी पेशेवर क्षमता भी साबित करें। सिंह राशि- आज के दिन अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लें। रिश्ते में छोटे-मोटे मुद्दों को सुलझाएं और ऑफिस में नई भूमिकाएं भी निभाएं। आज धन को मन लगाकर संभालें। खर्चों के प्रति सावधानी बरतना जरूरी है। कन्या राशि- आज का आपका दिन थोड़ा स्ट्रेस वाला रहने वाला है। एक रोमांटिक नोट के साथ प्यार को पार्टनर के साथ जाहिर करें। वित्तीय समृद्धि स्मार्ट निवेश डिसिजन की अनुमति देती है। तुला राशि- आज का आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज आप एक खुशहाल जीवन बिता सकते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में आनंद की तलाश करें और पार्टनर के लिए समय निकालें। धन का बुद्धिमानी से उपयोग करें। वृश्चिक राशि- रोमांस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूरी जरूरी है। आज आप मजबूत दिख रहे हैं। ऑफिस में तनावपूर्ण समय में भी शांत रहें। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धनु राशि- आज का आपका दिन रहने प्रोडक्टिव वाला है। खुशहाल प्रेम संबंध का आनंद लें। अपनी हेल्थ पर फोकस करें। परिवार के साथ वक्त बिताएं। अपने टास्क में रचनात्मक रहने की कोशिश करें। मकर राशि- आज बाहर के खाने से आज परहेज करें। आर्थिक रूप से आज आप अच्छे हैं और इससे आपको समझदारी से निवेश करने में भी मदद मिलेगी। हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें। कुंभ राशि- आज आपका प्रेम जीवन मस्त रहेगा। व्यावसायिक सफलता भी आपकी साथी बनेगी। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आपका दिन हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। मीन राशि- आज का आपका दिन शानदार रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के लिए कार्यालय की जिम्मेदारियों बखूबी निभाएं। आज आपकी आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य दोनों बढ़िया रहने वाले हैं। recent visitors 71

कैबिनेट बैठक में लिए 3 बड़े फैसले, युवाओं और किसानों के लिए सीएम विष्णु देव का बड़ा ऐलान, पुलिस भर्ती में मिलेगी छूट

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इन निर्णयों में छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को ऊंचाई और सीने की मापदंड में छूट, खेल प्रोत्साहन योजना के तहत आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, और फोर्टिफाइड चावल के प्रोत्साहन जैसे मुद्दे शामिल हैं। खेल प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल क्लबों को प्रोत्साहित किया जाएगा और खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया।   जिसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर की सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में निर्धारित न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर तथा सीना बिना फुलाये 78 से.मी. एवं फुलाने पर 83 से.मी. केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए केवल एक बार के लिए छूट देने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक समझौता हुआ, जिससे दुग्ध संकलन और प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान की कस्टम मिलिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि को 80 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया गया। फोर्टिफाइड चावल के उत्पादन और वितरण के लिए भी कदम उठाए गए। विभिन्न विधायकों और कानूनों में संशोधन के लिए विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई, जिसमें पंचायत राज, नगर निगम और माल और सेवा कर (GST) से संबंधित बदलाव शामिल हैं। recent visitors 50

दुबई में प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल, वीडियो में दिखे, ईडी कर रही तलाश

रायपुर सोशल मीडिया में महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ही दुबई में हैं। दरअसल, वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों के दिखने के बाद ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने पहुंचे थे। दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।   कभी जूस की दुकान चलाता था चंद्राकर बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर कभी जूस की दुकान चलाता था। फिर एक समय ऐसा आया, जब उसने छत्तीसगढ़ की सरकार को हिला देने वाला महादेव सट्टा एप चलाया, जिसके चलते उसने करोड़ों रुपए की काली कमाई की। वह आज एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना बन गया है। उस पर 5,000 करोड़ रुपए के सट्टेबाजी रैकेट चलाने का आरोप है। इंटरपोल की तरफ से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान ईडी ने दावा किया था कि इस नेटवर्क में देशभर में फैले 4,000 से ज्यादा ‘पैनल ऑपरेटर’ थे। इस धंधे से दोनों आरोपी रोजाना कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाते थे।   टायर की दुकान चलाता था रवि उप्पल कुछ ऐसी ही कहानी रवि उप्पल की भी है। वह भी कभी भिलाई के सुपेला दक्षिण गंगोत्री में टायर की दुकान चलाता था। नेहरू नगर में वह अपने पिता के खरीदे घर में रहता था। उसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़े पद से रिटायर हुए थे। आरोप है कि सौरभ चंद्राकर का दायां हाथ माने जाने वाले रवि उप्पल ने महादेव ऐप के जरिए 6000 करोड़ का हेरफेर किया है। बताते चलें कि अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस खेल की जांच में छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच ईडी कर रही है। recent visitors 59

रीवा में पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए मांगे थे पैसे, 14 हजार की रिश्वत लेते हुए SDM का रीडर पकड़ाया

रीवा जिले के त्यौंथर तहसील में पदस्थ एसडीएम का रीडर तहसीलदार के फैसले के विरुद्ध स्टेट दिलाने के लिए 14,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद एसडीएम के रीडर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। लोकायुक्त टीम ने एसडीएम के रीडर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को जांच में ले लिया है। लोकायुक्त टीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गत दिनों लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदक मझिगवां के रहने वाले उमेश कुमार शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी।   जिसके अनुसार शशि विश्वकर्मा (खंड लेखक एवं रीडर अनविभागीय अधिकारी राजस्व त्यौंथर, रीवा) तहसीलदार द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध स्टे दिलाने के एवज में बीस हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। मोल भाव करने के बाद मामला 14,000 तय हो गया। बुधवार की दोपहर कार्यालय में आरोपी के कक्ष में कार्रवाई करते हुए रीडर को रंगे हाथ पकड़ लिया।   एसडीएम से पक्ष में आदेश करने के एवज में रिश्वत आरोपी शशि कुमार विश्वकर्मा ने शिकायतकर्ता से संयुक्त खसरा नंबर 329 बटांक के नक्शा तरमीम के लिए तहसीलदार त्यौंथर द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी त्यौंथर के न्यायालय में विचाराधीन राजस्व प्रकरण में शिकायतकर्ता के पक्ष में एसडीएम से आदेश करने के लिए 20, 000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसका सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा कराया गया। शिकायत सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को प्रवीण सिंह परिहार के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी को 14,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है। recent visitors 64

असम: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी का कमाल, अब बनी PCS अधिकारी, बचपन में पिता ने नहीं अपनाया

नई दिल्ली असम लोक सेवा आयोग (APSC) द्वारा पिछले हफ्ते ही राज्य सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा की गई थी। इस परीक्षा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी दीक्षा ने आठवां स्थान हासिल किया है। दीक्षा ने अपने जीवन में कई कठिन परिस्थियों को देखा है। बताया जाता है कि वित्तीय बाधाओं के कारण दीक्षा की मां उनको उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर नहीं भेज पाई थीं। इसके बावजूद भी उन्होंने शानदर सफलता हासिल की है। कठिनाईयों से भरा रहा है कि दीक्षा का जीवन दरअसल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेबी सरकार ने जब एक बटी को जन्म दिया, उसके बाद उनके ससुराल वालों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बेबी सरकार के पति लड़का चहते थे, जो आगे चलकर परिवार का उत्तारधिकारी बने। बताया जाता है कि बेबी सरकार के ससुराल वालों को जब पता चला कि बेटी दीक्षा का जन्म पास के अस्पताल में हुआ है, तो उन्होंने नवजात शिशु को देखने से मना कर दिया। इसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि बेबी सरकार अपनी एक महीने की बेटी के साथ अपने पति और उसके परिवार को छोड़कर बांग्लादेश सीमा के पास श्रीभूमि (पूर्व में करीमगंज) में डाकबंगला रोड पर एक मामूली दो कमरों के किराये के मकान में रहने लगीं। मां की दृढ़ता ने पेश की मिसाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ​​बेबी सरकार उनकी बेटी दीक्षा की मेहनत ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। बेबी सरकार ने कहा कि मुझे अपनी बेटी की अविश्वसनीय उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। उसने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से हमारे श्रीभूमि जिले को बहुत खुशी और गौरव दिलाया है। ​​दीक्षा की मां ने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर नहीं भेज पाई, जबकि उसने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, जो देश के दो शीर्ष रैंक वाले संस्थान हैं, में प्रवेश लिया था। गुवाहाटी में ही की स्नातक की पढ़ाई टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दीक्षा ने कहा,"शुरू में मैंने करीमगंज कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन देवघर (झारखंड) से मेरे गुरुदेव ने मुझे अच्छे प्रदर्शन के लिए गुवाहाटी में स्नातक की पढ़ाई करने की सलाह दी।" सत्संग आश्रम की एक समर्पित अनुयायी, वह कॉटन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए 2019 में गुवाहाटी चली गई। जब वहां सीटें खाली मिलीं, तो उसने शहर के प्राग्ज्योतिष कॉलेज में दाखिला ले लिया। उन्होंने बताया कि मैंने अपना पूरा बचपन श्रीभूमि में अपनी मां के साथ बिताया। उनकी देखभाल करना हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और मैं अपने गृह राज्य की सेवा करके खुश हूं। बता दें कि दीक्षा ने असम को आंशिक रूप से अपनी मां के अकेलेपन के कारण चुना। दीक्षा की सफलता पर एपीएससी के अध्यक्ष भारत भूषण देव चौधरी ने कहा कि वह साधारण रूप से प्रतिभाशाली हैं। सुलह का प्रयास कर रहे ससुराल वाले गौरतलब है कि जब दीक्षा की सफलता की खबर फैली, उसके बाद उसके पिता के परिवार ने सुलह का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार दीक्षा के मामा ने उसकी मां से संपर्क किया और पिछली घटनाओं पर खेद व्यक्त किया। हालांकि, दीक्षा की मां ने उनके प्रस्तावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दीक्षा ने कहा कि मेरे पिता के सबसे बड़े भाई ने मेरी माँ को फ़ोन किया और कहा कि वह (दीक्षा) हमारे परिवार की सबसे छोटी संतान है और उसने हमारे जिले को बहुत सम्मान दिलाया है। कृपया हमसे संबंध न तोड़ें। हम सब एक परिवार हैं। हालांकि, मेरी मां ने उनकी किसी भी विनती को स्वीकार नहीं किया। दीक्षा ने मां की बड़ी बहन के लिए की ये बात जानकारी दें कि दीक्षा ने अपनी मां की बड़ी बहन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। दीक्षा की मां की बड़ी बहन ने उनकी कोचिंग और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए 3 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। ऐसा इसलिए क्योंकि दीक्षा की मां अपनी मामूली आय के कारण किसी भी ऋण के लिए पात्र नहीं थी। recent visitors 67

केंद्रीय मंत्री ने बताया मिशन मून का पूरा प्लान- ‘2035 तक भारत के पास होगा अपना स्पेस स्टेशन’

नई दिल्ली अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत लगातार नए अध्याय लिख रहा है। भारत को कई अंतरिक्ष के मिशन में सफलता हाथ लगी है। आने वाले वर्षों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं निर्धारित की गई हैं। इसको लेकर अपना देश आगे बढ़ रहा है। इस बीच केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, जितेंद्र सिंह ने बड़ा एलान किया है। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारत 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित कर लेगा। वहीं, 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को उतारने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ये विकास वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत के बढ़ते नेतृत्व को रेखांकित करते हैं। भारत के पास होगा अपना स्पेस स्टेशन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, जितेंद्र सिंह ने कहा," हम 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने जा रहे हैं। इसे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, 2040 तक हम एक भारतीय को चंद्रमा पर उतार सकते हैं।" केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत अपने पहले मानव अंतरिक्ष यान मिशन, गगनयान के लिए भी कमर कस रहा है, जो एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा। पहले अंतरिक्ष यात्री के 2024 के अंत या 2026 की शुरुआत में अंतरिक्ष की यात्रा करने की उम्मीद है। भारत का यह मिशन यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश को मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता वाले देशों की श्रेणी में शामिल कर देगा। समुद्र से जुड़े मिशन पर भी काम कर रहा भारत गौरतलब है कि अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों के साथ-साथ भारत महासागर की गहराई का अन्वेषण करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। सरकार के Deep Sea मिशन का उद्देश्य 6,000 मीटर की गहराई पर समुद्र तल का अन्वेषण करने के लिए एक मानव को भेजना है, ये एक ऐसा काम है जो भारत ने पहले कभी नहीं किया है। इसकी जानकारी भी केंद्रीय मंत्री ने दी है। यह मिशन भारत के समुद्री संसाधनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा, जिससे वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्वेषण में इसकी क्षमताएँ और मजबूत होंगी। recent visitors 58

इस देश में आयातित सभी वस्तुओं पर भारी यूनिवर्सल टैरिफ लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं: जो बाइडेन

वाशिंगटन यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नजरिए को 'एक बड़ी गलती' बताया। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन में दिए भाषण में उन्होंने इस बारे में टिप्पणी की। बाइडेन ने कहा, "ऐसा लगता है कि वह (ट्रंप) इस देश में आयातित सभी वस्तुओं पर भारी यूनिवर्सल टैरिफ लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, इस गलत धारणा के साथ कि अमेरिकी कंज्यूमर के बजाय विदेशी देश टैरिफ का खर्च उठाएगा।" राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, "आपको क्या लगता है कि इसका भुगतान कौन करेगा? मेरा मानना ​​है कि यह नजरिया एक बड़ी गलती है। हमने पिछले चार वर्षों में यह साबित कर दिया है कि यह दृष्टिकोण एक गलती है।" रिपोर्ट के अनुसार, अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप से विरासत में मिली अर्थव्यवस्था और कोविड-19 महामारी के बाद उनके प्रशासन के काम पर विचार किया। हाल ही में ट्रंप ने घोषणा की कि वह जनवरी में अपने पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। यह तब तक लागू रहेगा जब तक कि वे अपने देशों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स, खास तौर से फेंटानाइल के प्रवाह को न रोकें। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यदि चीन ने अमेरिका में फेंटेनाइल ड्रग आने से रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई नहीं की तो वह चीन से आने वाले सामानों पर मौजूदा दरों के अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। recent visitors 62