फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दूखी करने वाली खबर आ रही है. इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मनोज मित्रा का निधन हो गया है. वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मनोज मित्रा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उनका सोडियम और पोटेशियम भी ठीक नहीं था. जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था.
हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने भी उनकी हालत काफी नाजुक बताई थी. जिसके बाद अब मनोज मित्रा ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. मनोज मित्रा ने बंगाली सिनेमा को शानदार फिल्में दिया है. लोग उनकी एक्टिंग के दिवाने थे. तपन सिन्हा की ‘बंछारामर बागान’ घरे बाइरे और गणशत्रु जैसी कई नामी फिल्मों में उन्होंने काम किया है.
मनोज मित्रा एक्टर के साथ करते थे थिएटर
बता दें कि मनोज मित्रा एक सुपरहिट बंगाली एक्टर और एक फेमस थिएटर आर्टिस्ट भी थे. उनके जाने से उनके फैंस सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं. एक यूजर ने मनोज मित्रा के लिए लिखा, “सर आपका जाना इंडस्ट्री के लिए क्षति है.” दूसरे ने लिखा, “आपकी एक्टिंग और आपकी फिल्में सदाबहार रहेंगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











