Live Sankirtan by Pandit Sudhir Vyas ji at Mansarovareshwar Mahadev Temple
- मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम
सुशील दामले (विशेष संवाददाता)
भोपाल। मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर, मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में पंडित सुधीर व्यास की लाइव परफॉर्मेंस पर भक्तगण झूमते नाचते नज़र आए। ये चमक ये दमक फेम व्यास जी ने प्रभु संकट हर लो मेरा गाने के साथ संकीर्तन शुरू किया। जिसके साथ ही श्रद्धालुगण भावविभोर हो उठे।

त्रिदेवों के देव महादेव का पर्व महाशिवरात्रि, मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि की सुबह मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक और शिव जी के भव्य श्रृंगार के साथ पर्व का आगाज़ हुआ। वहीं अखंड रामायण पाठ और भजन गायन में श्रृद्धालू शिव भक्ति में लीन होकर फूलों की होली खेलते नज़र आए।

जिसके सुंदर कांड पाठ के बाद म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं शाम को आयो शरण तुम्हारी, ये चमक ये दमक, शिव कैलाशों के वासी, भोला नई माने, आदि गीतों की प्रस्तुति पर भक्तगण झूमते रहे।

दिन में सुंदर कांड पाठ के बाद बाद शिव बारात की तैयारियों में श्रृद्धालु गुलाबी साफा पहने सजे धजे नजर आए। शिव बारात में श्रद्धालु झूमते नाचते नज़र आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त जनों ने प्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति गौरव तिवारी और निदेशक दिशा तिवारी सहित बड़ी संख्या में शहर के नामचीन गणमान्य अतिथिगण और मानसरोवर परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विशाल भंडारा आज
मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के महापर्व के समापन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे भंडारे के शुभारंभ से पहले मानसरोवरेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार और पूजन अर्चन किया जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र