एमपी में 1 फरवरी से मावठा गिरेगा: जबलपुर, ग्वालियर-चंबल समेत 7 संभाग भीगेंगे; भोपाल-इंदौर में ठंड बढ़ेगी

एमपी में 1 फरवरी से मावठा गिरेगा: जबलपुर, ग्वालियर-चंबल समेत 7 संभाग भीगेंगे; भोपाल-इंदौर में ठंड बढ़ेगी

Mawtha will fall in MP from February 1: 7 divisions including Jabalpur, Gwalior-Chambal will get wet; Cold will increase in Bhopal-Indore

  • इंदौर में शुक्रवार को दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। पारा 23.4 (-3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से मावठा गिरेगा। इससे जबलपुर, ग्वालियर, चंबल समेत 7 संभाग के जिलों में असर रह सकता है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्की ठंड रहेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से फरवरी के शुरुआती 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि, प्रदेश में उत्तरी हवाएं आ रही हैं। वहीं, जेट स्ट्रीम हवा राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश, पश्चिम-उत्तर मध्यप्रदेश और गुजरात में चल रही है। इस वजह से पारे में गिरावट हुई है, जो अगले 2 दिन बनी रहेगी। फिर 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

29 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर 2 दिन बाद से प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस कारण 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।

दक्षिण-पूर्वी हवा से गायब हो गई थी ठंड

इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। 6 दिन से दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रात में भी पारा लुढ़का। वहीं, शनिवार को भी मौसम में ठंडक देखने को मिली।

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

26 जनवरी: प्रदेश के सभी हिस्से में ठंड का असर रहेगा। खासकर सुबह और रात में मौसम सर्द रहेगा।

27 जनवरी: दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है।

भोपाल मध्य प्रदेश मौसम अपडेट लेटेस्ट खबरें