रायपुर
सड़क में केक काटने को लेकर प्रशासन इन दिनों सख्त रुख अपना रही है. हाल ही में सड़क पर केक काटने पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की गई थी. वहीं अब महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल का सड़क पर केक काटते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर सवाल भी खड़े हुए. अब बेटे की गलती को लेकर महापौर मीनल चौबे ने माफी मांगा है. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है.
महापौर मीनल चौबे ने इस मामले कहा कि मैंने वीडियो देखा, जो मेरे घर के सामने का ही है. मेरे बेटे का बर्थडे था, उसने सड़क पर केक काटा है. मैंने आज सुबह ही खबर पढ़ी कि हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है. इसलिये जो भी हुआ वो गलत हुआ है. बेटे को भी समझाइश दी गई है कि अब से रोड पर केक नहीं काटना है.
महापौर मीनल चौबे ने आगे कहा कि शासन-प्रशासन का मैं पूरा सम्मान करती हूं. अगर मेरे या मेरे परिवारजनों की वजह से किसी को कोई परेशानी हुई होगी, तो उसके लिए मैं क्षमा मांगती हूं. सभी के बच्चों को यह समझना चाहिए कि उन्हें घर के अंदर ही केक काटना चाहिए, सड़क पर नहीं. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रकार की घटना फिर नहीं होगी.
पूर्व कांग्रेस विधायक ने की कार्रवाई की मांग
पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुलिस और प्रशासन इस तरह के कृत्य पर कार्रवाई करती रही है. पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उपाध्यक्ष समेत 10 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल गए थे. निश्चित तौर पर उनका कृत्य भी गलत था. राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर होते हैं.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











