रायपुर
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है. फिलहाल 48 सीटों पर भाजपा ने लीड ले ली है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है. दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है. इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया.
बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है. 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 45 और आम आदमी पार्टी (AAP) 21 सीटों पर आगे चल रही है. सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं.
भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा
भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ. वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है. कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही. भाजपा की 40 सीट बढ़ीं, आप की 40 सीट घटी भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं. वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है. कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं. एक भी सीट नहीं जीत सकी.
AAP दफ्तर में अंदर से लगा ताला
दिल्ली चुनाव में AAP को निराशा हार हाथ लगी है. AAP ने अपने पार्टी कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है और अंदर से ताला लगा दिया है. सिर्फ कुछ पार्टी पदाधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है. जबकि मीडियाकर्मियों को प्रवेश करने से रोक दिया है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











