मुंबई
बॉलीवुड से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. मिथुन चक्रवर्ती की पहली वाइफ हेलेना ल्यूक की मौत हो गई है. इनके निधन की जानकारी डांसर और एक्टर कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर दिया है. खबर है कि हेलेना ल्यूक की तबीयत बीते कुछ दिनों से काफी खराब थी. लेकिन उन्होंने डॉक्टरों को नहीं दिखाया था. जिसके बाद उन्होंने 3 नवंबर को यूएसए में आखिरी सांस लिया है.
तबीयत थी खराब
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हेलेना ल्यूक की लंबे वक्त से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. वो यूएसए में रह रही थीं, लेकिन डॉक्टर को नहीं दिखाया था. जिसके बाद 3 नवंबर को मौत को गले लगा लिया. हेलेना ल्यूक भी बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं और कई फिल्मों में काम किया. सबसे ज्यादा पॉपुलर रोल अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ का हुआ था, जिसमें वो ब्रिटिश रानी के रोल में थीं.
इन फिल्मों में किया काम
मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ल्यूक को पहली नजर में प्यार हो गया था. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी. लेकिन शादी महज 4 महीने बाद ही टूट गई थी. एक पुराने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने शादी को बुरा सपना कहा था. साथ ही ये भी कहा था कि काश ये शादी एक बुरा सपना होती. इतना नहीं तलाक के बाद हेलेना ने मिथुन से ऐलिमनी भी नहीं ली थी और ये भी कहा था कि कभी मिथुन को उनसे प्यार था ही नहीं.
मिथुन चक्रवर्ती से तलाक के बाद हेलेना ल्यूक फिल्मों में किस्मत आजमाई. महज 9 फिल्मों में काम किया. जिसमें ‘भाई आखिर भाई होता है’, ‘ये नजदीकियां’, ‘रोमांस’, ‘मर्द’, ‘साथ साथ’, ‘जुदाई’, ‘एक नया रिश्ता’, ‘आओ प्यार करें’ और ‘दो गुलाब’ शामिल हैं. फिल्मों में हेलेना को सक्सेस नहीं मिली तो वो सब कुछ छोड़कर फिर अमेरिका शिफ्ट हो गईं.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











