मानसून से पहले बदलने लगा मौसम, कई राज्यों में धूल भरी आंधी : सामान्य से बेहतर होगा मानसून
Monsoon this year will be much better than normal: Meteorological Department
Weather started changing before monsoon, dust storm in many states: Monsoon will be better than normal
उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है।
- जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तीसरे दिन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से पार रहा।
- पंजाब के बठिंडा में 80 साल के बाद अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
- मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा।
भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत में बीते 24 घंटे में 17 शहरों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे बुरे हालात राजस्थान के हैं। यहां जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तीसरे दिन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से पार रहा। इसके अलावा पंजाब के बठिंडा में 80 साल के बाद अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा।
पश्चिम हिमालय क्षेत्र में होगी बारिश
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण आगामी 3 दिनों में मौसम में काफी बदलाव होगा। उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है।
सामान्य से बेहतर होगा मानसून
मौसम कार्यालय ने कहा कि इस साल मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक हो सकती है। IMD ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में जून का महीना गर्म और आर्द्र रहेगा। जून में देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।
“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें