भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा "प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान" (पीएम जन-मन योजना) में कंपनी कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) की बहुलता वाले 9 जिलों में अब तक 3 हजार 876 घरों को रोशन किया गया है। कंपनी ने 2 अक्टूबर को इन्हीं 9 जिलों में 355 नये घरों को कनेक्शन देकर विद्युतीकृत किया है। इन 9 जिलों में ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिण्ड शामिल हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पीएम जन-मन योजना में अब शेष 10 हजार 942 जनजातीय हितग्राहियों के घरों को दिसंबर 2024 तक विद्युतीकृत किया जाएगा। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख योजनाओं में शामिल है, जिस पर तीव्र गति से काम किया जा रहा है। योजना में पीवीटीजी बहुल गावों एवं मजरों-टोलों को भी ऊर्जीकृत किया जा रहा है। कंपनी के अंतर्गत ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिण्ड जिले में कुल मिलाकर 1158 गावों एवं मजरों-टोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। इस योजना से एक ओर जहां इन जनजातीय परिवारों के बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ ही घरेलू कामकाज और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीने के पानी, सड़क, बिजली और मूलभूत सुविधाएं मिलने से उनके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार दिखाई दे रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




