Saturday, July 4, 2026 2:30 pm

राशिफल शनिवार 05 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। किसी राजनेता से मिलना हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता होगी। लाभदायक परिणाम मिलेंगे। रोजगार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कन्या राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में शान्ति रहेगी। तुला राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। आय के कुछ नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। मन में आलस्य के भाव सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। recent visitors 75

7 लाख 73 हजार 425 मतदाता कल करेंगे निर्भीकता से मतदान, चुनेगे अपनी सरकार, सभी तैयारियां पूरी

कुरुक्षेत्र जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं प्रबंध कर लिए गए हैं, जिले में 43 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 37 पुरुष उम्मीदवार व 6 महिला उम्मीदवार व 7 लाख 73 हजार 425 मतदाता हैं, जिनमें से 4 लाख 591 पुरुष मतदाता व 3 लाख 72 हजार 820 महिला मतदाता हैं। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक दिव्यांग बूथ, एक-एक महिला संचालित बूथ, एक-एक यंग बूथ और एक-एक मॉडल पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 512 लोकेशन के तहत 810 बूथ स्टेशन तहत  बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 609 तथा शहरी क्षेत्र में 201 बूथ स्टेशन शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि 24 फ्लाईंग स्क्वायड टीम, 36 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 4 वीडियो सर्विलांस टीमें नियुक्त की गई हैं। मतदान वाले दिन 24 जोनल मैजिस्ट्रेट फील्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया के तहत लगभग 5 हजार कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टिï से 30 कम्पनियां व 7 अर्धसैनिक बलों की टुकडिय़ां तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि 52 पैट्रोलिंग पार्टिंयां, 26 स्पैशल पैट्रोलिंग पार्टियोंं के साथ-साथ सभी एसएचओ व चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। अब की बार 102 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं,  लगभग 2 करोड़ रुपये के करीब के नशा पदार्थों, शराब व अन्य को जब्त करने का काम किया गया है, जिनमें एक करोड़ रुपए की ड्रग्स व अन्य नशीले पदार्थ, 1500 लीटर शराब के साथ-साथ कैश शामिल हैं। 13 ऐसे अपराधी जोकि बेल जंपर थे, उन्हें भी पकड़ा गया है। दो अवैध हथियार धारकों के हथियार जब्त किए गए हैं।   recent visitors 78

उद्योग विभाग से संबंधित उच्च अधिकारियों को नए आदेश जारी किए गए, एक्शन मोड में नजर आई पंजाब सरकार

पंजाब पंजाब सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी बीच उद्योग विभाग से संबंधित उच्च अधिकारियों को नए आदेश जारी किए गए है।  पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने राज्य में उद्योगों के लिए अधिक आरामदायक, पारदर्शी और परेशानी मुक्त वातावरण बनाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। सेक्टर 17 स्थित उद्योग भवन में पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश पंजाब तथा उद्योग विभाग से संबंधित निगमों/बोर्डों के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सौंद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करना उनका लक्ष्य है। सौंद ने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी अधिकारियों को लगन एवं ईमानदारी से सहयोग करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योगों से जुड़ी सरकारी योजनाओं, नीतियों और योजनाओं को निचले स्तर के उद्योगों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र और राज्य की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनके बारे में अधिकतर उद्योगपतियों को जानकारी नहीं है, इसलिए वे उनका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि कोई भी उद्योगपति एक क्लिक पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सके। इन्वेस्ट पंजाब वेबसाइट तक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की आसान पहुंच के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि दुनिया भर के उद्योगपति निवेश के लिए सर्वोत्तम स्थानों की तलाश करें तो पंजाब का नाम सबसे पहले आए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि उद्योग विभाग से संबंधित निगमों/बोर्डों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें एक-दूसरे के साथ और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाना चाहिए। सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में नए और स्थापित उद्योगों के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है और इस उद्देश्य की पूर्ति तभी संभव है जब नौकरशाही अपना सार्थक योगदान देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग समर्थक माहौल तभी विकसित होगा जब प्रशासनिक बाधाएं कम होंगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पंजाब को सर्वोत्तम औद्योगिक राज्य बनाने के लिए समर्पित भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में काफी निवेश आ रहा है और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।  recent visitors 72

व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई, तीन परिवार के 17 लोग हुए बीमार

गाजियाबाद नवरात्र के पहले दिन नंदग्राम में कूट्टू के आटे की पूरी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 17 लोग बीमार हो गए हैं। कुछ लोगों को मरियम तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बृहस्पतिवार देर शाम को व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई। पूरी खाने के तीन घंटे बाद सभी के पेट में दर्द होने लगा। उल्टी होने के बाद चक्कर आने लगे। पड़ोस के लोगों ने सभी सदस्यों को रात्रि में ही जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी मरीजों को उल्टी हो रही थी और चक्कर भी आ रहे थे। ईएमओ डाक्टर राजीव वर्मा ने सभी बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार किया। एक घंटे बाद हालत में सुधार होने के बाद सभी की अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई। शुक्रवार को बीमार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग को कर दी। बीमार लोगों का आरोप है कि आटे में मिलावट होने की पूरी आशंका है। इससे पहले भी जिले में कुट्टू के आटे की बनी पकोड़ी और पूरी खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। मुरादनगर में पिछले वर्ष एक्सपायरी डेट का कुट्टू का आटा जब्त किया गया था। लिए गए सैंपल भी जांच में फेल पाए गए थे।   चिकित्सक की परामर्श आटा पुराना नहीं हाेना चाहिए। फफूंदी नहीं लगी होनी चाहिए। कच्चा नहीं होना चाहिए। एक बार में कु्ट्टू के आटे की बनी खाद्य सामग्री कम सेवन करनी चाहिए। पानी का अधिक सेवन करना चाहिए। खाते ही कतई नहीं सोना चाहिए। recent visitors 194

सात साल की अनसिया पिता मुस्तफा लोहावाला अपने घर के बाहर खेल रही थी, कुत्ते के हमले से हुई मौत

उज्जैन उज्जैन से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, उज्जैन में कुत्ते के हमले के कारण एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। ये घटना केटी गेट क्षेत्र की है। रहवासियों ने बताया कि सात साल की अनसिया पिता मुस्तफा लोहावाला अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक श्वान बच्ची के पीछे लपका। दौड़ने में बच्ची नीचे गिर कर बेहोश हो गई। बच्ची को तुरंत ही तेजनकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4 साल के बच्चे को भी कुत्ते ने दिखाया खूंखार रूप इससे पहले कानपुर के गोविंदनगर सीटीआई के पास एक गेस्ट हाउस के बाहर देर रात कुत्तों के हमले से चार वर्षीय बच्ची की जान चली गई थी, उसकी जान जाने के बाद नगर निगम अधिकारियों को कुत्तों को पकड़ने की याद आई। इसके बाद जब महापौर और नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे तो दादानगर सामानांतर पुल के पास खुले में मीट काटकर बेचने वालों को देखकर उनकी आंखें खुल गईं और सारा माजरा समझ में आ गया। कुत्तों को मांस खिलाकर बनाया गया ऐसा असल में दुकानदार कुत्तों को मांस खिलाते थे, जिससे वहां के आसपास के कुत्ते खूंखार हो चुके हैं। इसके बाद महापौर ने मांस की दुकानों को तुड़वाया। साथ ही कैटल कैचिंग दस्ते ने 70 से ज्यादा कुत्तों को पकड़ा भी है। recent visitors 79

मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और इस उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबा देखने जाएं: रतलाम के काजी

रतलाम मध्य प्रदेश में नवरात्रि के मद्देनजर गरबे का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कई जिलों में गरबा को लेकर विवाद जारी है। गरबा आयोजकों ने इसको लेकर कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हिंदूवादी संगठन आधार कार्ड दिखाकर लोगों को प्रवेश दे रहे हैं। इस बीच रतलाम के काजी ने भी मुस्लिम समुदाय के लिए भी लिखित अपील की है। इसमे लिखा है कि तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और इस उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबा देखने जाएं। वक्त और हालात को मद्देनजर रखते हुए अपने घरों में रहें। उन्होंने कहा कि मेलों में घूमना दीन-ए-इस्लाम में जायज नहीं। मुस्लिम समुदाय के लोगों से गरबा कार्यक्रम में न जाने की अपील करते हुए काजी ने पत्र में लिखा है, तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम और इस उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबा देखने जाएं। वक्त और हालात को मद्देनजर रखते हुए अपने घरो में रहें। ऐसे गैर दीनी मामलात से सख्ती से बचा जाएं। काजी का यह फरमान तेजी से वायरल हो गया है। रतलाम शहर काजी अहमद अली का कहना है कि मैं हमेशा हिंदू मुसलमान,सिख और ईसाई सब की बात करता हूं। हर त्यौहार हम मिलकर मनाते है,पर फिलहाल जिस प्रकार का माहौल चल रहा है उसको देखते हुए अपील की है।अभी कुछ लोग हमारे भी हैं और कुछ उनके भी हैं जो कुछ बोल देते हैं तो नुकसान होता है। जैसे की कहा जा रहा है कि गरबे में मुसलमान आएंगे, तो हम उनको मारेंगे।उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी गलत है। मैं इस तरह की सोच का व्यक्ति नहीं हूं। मैंने तय किया है कि मैं अपने लोगों को ही घर में बैठने के लिए कहूं। recent visitors 108

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत 40 श्रद्धालुओं की जान मुश्ताक अहमद ने बचाई, अचानक चलती बस में लग गई थी आग

कटरा मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत बस में सवार होकर जम्मू की और रवाना हुए श्रद्धालु उस समय बाल-बाल बच गए जब एकाएक बस में आग लग गई। इससे पहले आग विकराल रूप धारण करती बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी श्रद्धालुओं को बस से नीचे उतार दिया। जिससे किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। क्या है पूरा मामला? शुक्रवार को आधार शिविर कटरा से दोपहर बाद करीब 3:00 बजे श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू की और रवाना हुई। बस नंबर जेके 02 एएन- 4971 जब कटरा से करीब 6 किलोमीटर दूर कटरा -जम्मू मार्ग पर नोमाई क्षेत्र में बाई नाला के पास पहुंची तभी बस में एकाएक आग लग गई। इसकी भनक जैसे ही बस चालक को लगी तो तुरंत उसने बस को रोककर श्रद्धालुओं को जल्दी से बाहर निकाल दिया और देखते ही देखते पूरी बस आज की लपटों में लिपट गई। recent visitors 80