MY SECRET NEWS

Monday, March 30, 2026 6:09 pm

नई दिल्ली
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की प्रमुख कंपनियों में एक है। लेकिन जब बात सबसे अमीर कंपनियों की आती है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का नंबर काफी पीछे रह जाता है। दुनिया तो छोड़िए, रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की भी सबसे अमीर कंपनी नहीं है। 6 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी एशिया की टॉप 5 अमीर कंपनियों में भी शामिल नहीं है।

1. TSMC
एशिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में पहला नाम ताइवन की कंपनी का है। इस कंपनी का नाम ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (TSMC) है। इस कंपनी का मार्केट कैप 646 बिलियन डॉलर (करीब 54 लाख करोड़ रुपये) है।

2. Tencent
टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड एशिया की दूसरे सबसे अमीर कंपनी है। चीन की यह कंपनी गेमिंग सेक्टर में बिजनेस करती है। इक्विटी इन्वेस्टमेंट के हिसाब से यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैप 421 बिलियन डॉलर है।

3. Samsung
एशिया सबसे अमीर कंपनियों में सैमसंग का नाम भी शामिल है। सबसे अमीर कंपनियों की लिस्ट में यह तीसरे स्थान पर है। साउथ कोरिया की यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे टीवी, फोन, लैपटॉप, स्पीकर्स आदि बनाती है। इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 354 बिलियन डॉलर है।

4. ICBC
इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना एशिया की चौथे नंबर की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी स्थापना बीजिंग में 1984 में हुई थी। यह चीन का सबसे बड़ा बैंक है। इसमें चीनी सरकार की बड़ी हिस्सेदारी है। इस बैंक का मार्केट कैप 269 बिलियन डॉलर है।

5. Kweichow Moutai
एशिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में यह 5वें नंबर पर है। चीन की यह कंपनी शराब के बिजनेस से जुड़ी है। इस कंपनी की स्थापना 1951 में हुई थी। इस कंपनी की शराब चीन के साथ दूसरे देशों में भी काफी फेमस है। इस कंपनी का मार्केट कैप 251 बिलियन डॉलर है।

किस नंबर पर है रिलायंस इंडस्ट्रीज?
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की टॉप 5 अमीर कंपनियों में शामिल नहीं है। यह कंपनी इस लिस्ट में 6वें स्थान पर है। इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 234 बिलियन डॉलर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत अभी 2946 रुपये है। पिछले एक साल में इसमें 15.66 फीसदी की ग्रोथ आई है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0