MY SECRET NEWS

Salary should be given to municipal corporation employees before festivals: Tajin Ahmed

  • नगर निगम कर्मचारी कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल (ब्यूरो चीफ सुशील दामले)। नगर निगम कर्मचारी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को ईद और नवरात्रि पर्व के पूर्व वेतन देने की मांग की है। इसको लेकर प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। 

कर्मचारी नेता डॉ. तजीन अहमद ने बताया कि इस वर्ष ईद और नवरात्रि को विशेष संयोग बना है। ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं, जब ईद और नवरात्रि का पर्व साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम भाई मनाते हैं। इस दौरान सभी के घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। घरों में विशेष पकवान बनाकर मेहमानों का स्वागत करने का रिवाज है। इसमें भारी खर्च होता है. परिवार के लोग भी अपने लिए जरूरतोंं का सामान भी खरीदारी करते हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगर सरकार के आयुक्त से मांग है कि निगम के नियमित, विनियमित, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन का भुगतान किया जाए, जिससे सभी भाई अपने-अपने मेहमानों के साथ त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में कई बार नगर सरकार ने त्यौहारों के मद्देनजर समय से वेतन वितरित किया गया है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0