अनूपपुर
आज दिनांक 21/12/2024 को स्थान – उच्च विश्रामगृह जिला -अनूपपुर (म.प्र.) में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति (म.प्र.) जिला – अनूपपुर की बैठक श्री दिनेश सिंह जी ( प्रदेश उपाध्यक्ष ) जी की अध्यक्षता में और सम्माननीय श्री डल्लू कुमार सोनी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष ) जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया।
बैठक का सफल संचालन श्री डी पी श्रीवास ( कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ) जी के द्वारा किया गया।
बैठक में जिला अनूपपुर जिला डिंडौरी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला – एमसीबी के सम्माननीय एवं वरिष्ठ पत्रकार सादर उपस्थित रहें है।
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के बैठक में मिथिलेश सोनी अनूपपुर, दुर्गेश वर्मन, संतोष सिंह राठौर डिंडौरी, प्रवीण चंद्रवंशी, बुध्दे लाल राजेन्द्रग्राम, मो० कासिम, तौसिफ रजा, सतेन्द्र गुप्ता मनेन्द्रगढ़, मो० गजल बिजुरी, संजय साहू बदरा, विश्वजीत चक्रवर्ती कोतमा, एवं भानू प्रताप करपा शामिल हुए।
उक्त बैठक में समिति की विस्तार, पत्रकारों की मान सम्मान, क्षेत्रीय एवं प्रशासनिक सहयोग और सदस्यता पंजीकरण पर विचार तथा निर्णय लिया गया। साथ ही साथ पुनः आगामी दिनांक 05/01/2025 दिन – रविवार को दोपहर 12:15 बजे से संभागीय स्तरीय बैठक उसी स्थान पर संपन्न की जायेगी, जिसमें जिला एवं संभाग के समस्त सक्रिय एवं उत्साही पत्रकार बन्धुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








