मुंबई
फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल के जन्मदिन के खास मौके पर, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर आधारित बहुप्रतीक्षित बायोपिक फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और फिल्म का एक बेहद प्रभावशाली नया पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म डॉ. कलाम के असाधारण जीवन को बड़े पर्दे पर लाने जा रही है। अभिषेक अग्रवाल और ए.के. एंटरटेनमेंटस द्वारा निर्मित यह फिल्म ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से बनाई जा रही है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भारत के इस प्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व को पूरी सच्चाई और गरिमा के साथ प्रस्तुत किया जाए।
वर्ष 2025 में रिलीज के लिए निर्धारित इस फिल्म में जनता के राष्ट्रपति के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कलाम की विरासत उनका ज्ञान उनकी विनम्रता और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा भावना को दिल से दर्शाने का वादा किया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











