दुबई
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. दूसरी ओर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी.
फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी. भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 2 विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है. दूसरी ओर कीवी टीम में तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की एंट्री हुई. मैट हेनरी इंजरी के चलते इस मुकाबले से बाहर रहे.
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











