हाल ही निया शर्मा की मॉम का बर्थडे था, और एक्ट्रेस ने उन्हें बेहद स्पेशल सरप्राइज देकर उनके दिन को खास बना दिया। निया शर्मा ने मॉम के बर्थडे के जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। मां-बेटी इस खास मौके के लिए काफी स्टाइलिश तरीके से तैयार हुईं। निया शर्मा ने तस्वीरों में दिखाया है कि उन्होंने कैसे अपनी प्यारी मॉम का बर्थडे सेलिब्रेट किया।
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें निया की मॉम केक काटती और ट्रीट इंजॉय करती नजर आ रही हैं। निया ने यह भी दिखाया है कि उन्होंने मॉम के बर्थडे पर कितनी शानदार ट्रीट ऑर्गनाइज की और क्या कुछ था। निया ने सारा इंतजाम भाई विनय शर्मा के साथ मिलकर कियाय़
तस्वीरें शेयर कर निया ने लिखा, 'मॉम के बर्थडे पर ब्रंच का रिचुअल जो हम फॉलो करते हैं। उसी के लिए तैयार हुए। विनय शर्मा ये केक उनका (मॉम ऊषा शर्मा) का का फेवरेट है।'
निया की मॉम पर फिदा फैंस, बोले- मां कम निया की बहन ज्यादा
बर्थडे के लिए न सिर्फ निया बल्कि उनकी मॉम बेहद ग्लैमरस अंदाज में तैयार हुईं। निया पर तो उनकी मॉम ही भारी पड़ गईं। उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, उसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। तस्वीरें देख फैंस भी फिदा हो गए हैं। उनका भी कहना है कि मॉम के आगे तो निया भी फीकी पड़ गईं। एक फैन ने तस्वीरों पर कमेंट किया है, 'ये तो मम्मी जैसी लगती ही नहीं।' एक और कमेंट है, 'ये तो चलती-फिरती कोकेन है।' एक और कमेंट है, 'तुम्हारी मम्मा कितनी सुंदर हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'ओएमजी, तुम्हारी मॉम तो हॉटी हैं। मां से ज्यादा तो बहन लग रही हैं।
निया शर्मा और उनकी मां का बॉन्ड
मालूम हो कि निया शर्मा और उनकी मां ऊषा एक-दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों मां-बेटी ही नहीं, बल्कि पक्की दोस्त भी हैं, जो हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं। साथ पार्टी करती हैं और इंजॉय करती हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











