जयपुर
जयपुर के मंदिर में 10 आरएसएस कार्यकर्ताओं पर चाकू से वार करने के मामले के बाद बुलडोजर ऐक्शन सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के घर पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक मंदिर में जागरण प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। । इसी दौरान पास में रहने वाले पिता-पुत्र आए और कुछ देर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें देर रात चल रहे कार्यक्रम से परेशानी थी।
इस वारदात के बाद अब अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आरोपी नसीब चौधरी के घर पर बुलड़ोजर चल रहा है। इस मामले में नसीब और उसका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर 2 कमरों का घर बना लिया था। इसी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर ऐक्शन लिया गया है। बता दें, जयपुर में करणी विहार इलाके के एक मंदिर में खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के हमले में आरएसएस से जुड़े 10 लोग घायल हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि गुरुवार रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में जागरण के बाद जब श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने देर रात कार्यक्रम करने पर आपत्ति जताई।
पुलिस ने बताया कि इस मामले पर कहा-सुनी होने के बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को बुलाया और वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 10 आरएसएस कार्यकर्ता घायल हो गए। उसने बताया कि घायलों में से छह को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीब चौधरी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उसने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। इससे पहले इस घटना से आक्रोशित कुछ लोगों ने कुछ समय के लिए दिल्ली-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। हालांकि, उन्होंने गुरुवार देर रात अपना धरना वापस ले लिया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











