भोपाल
विक्रम संवत 2082 का प्रथम दिन उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विक्रम नववर्ष पर पचमठा धाम में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल सूर्य उपासना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म व अध्यात्म हमारी सबसे बड़ी ताकत है। माँ भगवती की आराधना के नौ दिन हमें सही दिशा में काम करने की ताकत देते हैं। माँ की कृपा सभी पर रहे और हम सब जन कल्याण के लिए तत्पर रहें। उन्होंने राम दरबार को माँ बीहर के तट पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि राम दरबार के सदस्य नई चेतना के उदय का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी सहित राम दरबार के सदस्य उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











