अमेठी
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में भाई के साथ संपत्ति विवाद को लेकर कथित तौर पर हुई मारपीट में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के मिर्जागढ गांव में राम प्रकाश द्विवेदी (58) का अपने ही छोटे भाई राम शब्द द्विवेदी (52) के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद था जिसको लेकर 18 नवंबर को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान राम प्रकाश घायल हो गए। उसने बताया कि उसे सामुदायिक स्वासस्य्इस केन्द्र मोहनगंज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया।
मोहनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राम प्रकाश और राम शब्द दोनों सगे भाइयों के बीच काफी समय से संपत्ति का विवाद था और 18 नवंबर को दोनों के बीच मारपीट हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











