रायपुर
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आग लग गई। रायपुर के मेकाहारा में तीसरी मंजिल में आग लगी है। आग लगने के बाद मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। जहां एक मरीज का ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन किया जा रहा था। मरीज को खिड़की की जाली को काटकर बाहर निकाला गया है।
सरकारी अस्पताल रायपुर मेकाहारा में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है कि अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज का ऑपरेशन किया जा रहा था। तभी अचानक से आग लग गई। इस दौरान मरीज व अन्य मरीजों को थियेटर की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला है। तीसरी मंजिल में आग लगने से अस्पताल के अंदर धुआं-धुआं ही नजर आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। जहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
मरीज का चल रहा था ऑपरेशन, तभी लगी आग
सूत्रों के मुताबिक 5 नवंबर को दोपहर करीब दो से ढाई बजे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्टसर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग उस समय लगी जब ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। आग ऑपरेशन थियेटर में भड़की तो खिड़की की जाली तोड़कर मरीज को बाहर निकाला गया। आग के कारण अस्पताल की तीसरी मंजिल में धुंआ भर गया है।
अस्पताल में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
जानकारी मिली है कि अस्पताल की तीसरी मंजिल में शॉर्टसर्किट (Fire Breaks in Hospital Raipur) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, इसके चलते मरीजों को बाहर निकालने में देरी हुई है। मरीज को काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में रखा गया। इसके बाद बाहर निकाला।
आग की लपटों से अस्पताल में भरा धुआं
ऑपरेशन थियेटर में लगी आग के कारण अस्पताल की तीसरी मंजिल में धुआं भर गया है। हालांकि अभी तक कोई जनहानी की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आगजनी की घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं। मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाल दिया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











