मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरपुर में 15 नवम्बर 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। शिविर के लिए स्थान और तिथि निश्चित करते हुए कार्ययोजना के अनुसार नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही शिविर के सफल संचालन की जिम्मेदारी के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपी गई है।
शिविर का आयोजन 15 नवम्बर 2024 को दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुवांरपुर में किया जाएगा। इस शिविर में सुश्री सतरूपा साहू (तहसीलदार, विकासखंड-भरतपुर ) को प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9827969600 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही श्री ऋषि कुमार सहायक (विकास विस्तार अधिकारी, जनपद पंचायत भरतपुर ) को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नम्बर 8225864119 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला स्तर के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं का स्टॉल लगाकर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय से पहले शिविर स्थल पर पहुंचकर शिविर का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











