इंटरनेट पर्सनैलिटी और बॉलिवुड स्टार्स से क्लोज बॉन्डिंग शेयर करने की वजह से लोगों के बीच फेमस ओरी इस वक्त सारा अली खान को लेकर चर्चा में हैं। सारा अली खान और ओरी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। ओरी ने हाल ही में एक किस्सा सुनाया जब वो सारा के लाथ लंच पर गए थे।
अलीना डिसेक्ट्स पॉडकास्ट पर बातचीत में ओरी ने बताया कि सारा अली खान ने उनका खाना छीन लिया था और कुछ चीजें भी चुरा लीं। सारा अपने सोशल मीडिया पर अक्सर ये बताया करती हैं कि वो खाने की कितनी बड़ी शौकीन हैं।
जब सारा ने उनका गार्लिक नान छीन लिया था
हालांकि, सारा अपनी कैलरी बर्न करने के लिए खूब मेहनत करती हैं लेकिन कभी-कभी वो अच्छा और लजीज खाने का भी भरपूर लुत्फ उठाती हैं। ओरी ने उस समय को याद किया जब सारा ने उनका गार्लिक नान छीन लिया था। ओरी ने बताया, 'मैं गार्लिक नान खा रहा था और सारा ने मेरे मुंह से छीन लिया।'
उनका टॉयलेट रोल और बैटरी भी चुरा ली
ओरी देखते रह गए और कह रहे थे, 'वो मेरा गार्लिक नान था, वो घर में इकलौता बचा नान था जो मेरा था और उसने इसे ले लिया।' ओरी ने याद किया कि सारा ने उनका टॉयलेट रोल और बैटरी भी चुरा ली थी
अपना भारी भरकम वजन घटाने के लिए काफी मेहनत की
सारा अली खान ने बॉलीवुड में एंट्री से पहले अपना भारी भरकम वजन घटाने के लिए काफी मेहनत की। इसके बावजूद सारा आज भी खाने की शौकीन है। टाइम्स फूड के साथ एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कबूल किया कि वो काफी अनहेल्दी खाना खाया करती थीं, लेकिन अब उन्हें पता लग गया है कि खाना न्यूट्रिशन, एनर्जी के लिए खाया जाता है ताकि आप कैसा फील करते हैं। सारा सही संतुलन बनाने में कामयाब रहीं और बैलेंस करते हुए वो हर चीज का आनंद उठाना पसंद करती हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











