मैहर
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मैहर जिले का है जहां एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल मैहर के NH 30 घुंसडू नदी के पास तेज रफ़्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकरा कर कार सड़क के नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मैहर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को कार का शीशा तोड़ बाहर निकाला गया। घटना सुबह 3 बजे के आसपास की है। कार सवार सभी लोग कटनी में परिवार की शादी से मैहर आ रहे थे, सभी मृतक देवेन्द्रनगर सेमरी गांव के निवासी है। कटनी में शादी के बाद सभी लोग रात एक बजे निकले थे। मृतकों में 1- सुखविधान सिंह 2- दामोदर सिंह 3- शिवराज सिंह 4- अरविंद सिंह सिमरी शामिल है।
मैहर में भीषण सड़क हादसा, काल बनकर आई रफ्तार
इसी वर्ष सितंबर में भी इसी तरह का यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाईवा से टकरा गई थी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। तेज रफ्तार बस एक हाईवा से टकरा गई।
शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला
बस के अंदर फंसे मृतकों का शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला था। घायलों और मृतकों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बता दें बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











