नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सऊद शकील के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक अजब घटना घट गई। सऊद शकील ड्रेसिंग रूम में मैच के दौरान सो गए। वे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर देरी से पहुंचे और ऐसे में अंपायर ने उनको आउट करार दे दिया। बल्लेबाज अगर निर्धारित समय में क्रीज पर नहीं पहुंचता है तो उसे टाइम्ड आउट दिया जा सकता है। यही सऊद शकील के साथ हुआ। इस वजह से 3 गेंदों में 4 विकेट गिरे। गेंदबाज को हैट्रिक भी मिल गई। पाकिस्तान की क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को टाइम्ड आउट दिया गया है।
दरअसल, पाकिस्तान टीम के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के कुछ दिन बाद सऊद शकील ने रावलपिंडी में घरेलू प्रेसिडेंट ट्रॉफी के फाइनल में हिस्सा लिया। इस दौरान वे अपने असामान्य तरीके से आउट होने के लिए रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गए। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शकील को टाइम्ड आउट घोषित कर दिया गया, क्योंकि वह समय पर बल्लेबाजी के लिए नहीं पहुंचे।
पाकिस्तान टेलीविजन टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शहजाद ने लगातार गेंदों पर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के कप्तान उमर अमीन और फवाद आलम को आउट कर दिया था। इसके बाद शकील क्रीज पर आए, लेकिन उन्होंने तीन मिनट से ज्यादा का वक्त लिया। इसके बाद विपक्षी टीम के कप्तान ने टाइम्ड आउट की अपील की और मैदानी अंपायर ने उस अपील को स्वीकार किया और सऊद शकील को टाइम्ड आउट मान लिया गया, जो प्रथम श्रेणी के इतिहास में एक दुर्लभ घटना है, क्योंकि वह इस तरह से आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं।
शकील के आउट होने के बाद से 2023 वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज के टाइम्ड आउट होने का जिक्र भी सामने आ गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनको ड्रेसिंग रूम में नींद आ गई थी। ऐसे में वे देर से क्रीज पर पहुंचे। वहीं, विपक्षी टीम के गेंदबाज ने पहली दो बल्लेबाजों को आउट किया। तीसरी गेंद से पहले शकील टाइम्ड आउट हो गए और अगली गेंद पर फिर से उसे विकेट मिला। इस तरह 3 गेंदों पर चार विकेट मिले।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











