भोपाल
पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के सूरत स्टेशन पर चल रहे अधोसंरचना कार्यों के कारण, भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों को सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा एवं सुगमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
निम्नलिखित गाड़ियों का ठहराव अब उधना स्टेशन पर होगा:
1. गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल
दिनांक 10.01.2025 से 07.03.2025 तक।
2. गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर – रीवा महामना एक्सप्रेस
दिनांक 10.01.2025 से 07.03.2025 तक।
3. गाड़ी संख्या 20906 रीवा – एकता नगर महामना एक्सप्रेस
दिनांक 11.01.2025 से 01.03.2025 तक।
4. गाड़ी संख्या 22937 राजकोट – रीवा एक्सप्रेस
दिनांक 12.01.2025 से 02.03.2025 तक।
5. गाड़ी संख्या 22938 रीवा – राजकोट एक्सप्रेस
दिनांक 13.01.2025 से 03.03.2025 तक।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की सही जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 का उपयोग करें और तदनुसार अपनी यात्रा योजना बनाएं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











