कोरबा।
जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदीहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











