कोरबा.
कोरबा के मध्य स्थित सोनालिया चौक के पास रात लगभग नौ बजे एक युवती पानी की तेज बहाव में छलांग लगा दी। जहां युवती कूदते देखा पुलिसकर्मी और एक युवक युवती को बचाने के लिए कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद भी युवती का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवती सोनालिया नहर के पास काफी समय से घूम रही थी।
वहीं, अचानक नहर की रेलिंग पर चढ़कर वह कूदने ही वाली थी कि चौक पर तैनात यातायात के जवान कृष्णानंद ने उसे रोकने के लिए आवाज दी और उसकी तरफ दौड़े। लेकिन उसके पहुंचने तक युवती नहर में चलांग लगा दी। युवती को बचाने के लिए कृष्णानंद और अन्य युवक गोलू पटेल ने भी नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवती का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नहर में पानी का काफी तेज बहाव था। जिसके चलते युवती को बचाया नहीं जा सका। युवती कौन है और कहां के रहने वाली इस बात का अब तक पता नहीं चलता है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं युवती की तलाश के लिए संबंधित पीएच विभाग को पानी के दबाव कम करने निर्देश दिए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











