रायपुर
साय सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार विजय पर्व मनाने जा रही है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, एक साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा. मोदी की गारंटी की दिशा में कदम उठाए गए. असंभव सा काम भी विष्णु के सुशासन में हुए हैं. गांव और शहर के अवरुद्ध हुए विकास को फिर गति मिली है. हमने बनाया था और हम ही संवारने का काम कर रहे हैं. 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है. इधर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए विजय पर्व को शर्मनाक बताया है.
35 हजार करोड़ का कर्ज लेकर राज्य को डुबा दिया : दीपक बैज
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले जल रहे हैं. एक साल में छत्तीसगढ़ लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या का गढ़ बन चुका है. 32 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर सरकार ने राज्य को डुबा दिया है. जनता पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, हर कोई एक दूसरे को मार रहे. हर मामले में सरकार विफल हुई है. पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है और ये विजय पर्व माना रहे. इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या हो सकती है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











