Prahlad Patel said- How will the politics of purity suit the dishonest: Tagged Nadda and deleted the post; Congress said- Leave the post for social politics
मध्यप्रदेश के पंचायत और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने राजगढ़ के सुठालिया में लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन में भीख वाला बयान दिया था।
भोपाल । मध्यप्रदेश के पंचायत और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का राजगढ़ के सुठालिया में लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन में भीख वाला बयान उनके ऊपर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मंत्री पटेल ने अपने इस बयान पर बवाल मचने के बाद जबलपुर में कहा कि, वे अपने इस बयान पर कायम हैं।
ये पार्टी का कार्यक्रम नहीं, सामाजिक मंच पर कही गई बात है। जिसे जीतू पटवारी तूल दे रहे हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर है। वहीं अब मंत्री बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।
नड्डा को टैग कर पोस्ट किया, फिर डिलीट कर दिया
मंगलवार रात 8:14 बजे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने X पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए लिखा- मेरे मन में जनता सदैव जनार्दन रही, उसने नकारा हो या स्वीकारा हो, यह मेरी निष्ठा का अतीत है, वह आज भी है, लेकिन शुचिता की राजनीति, भ्रष्ट और बेईमानों को कैसे रास आएगी।

अगले पोस्ट में जेपी नड्डा को टैग नहीं किया
मंत्री पटेल ने अपना पोस्ट डिलीट कर करीब सवा घंटे बाद 9:36 बजे दूसरा पोस्ट किया। उसमें लिखा- मेरे मन में सदैव जनता जनार्दन रही है, चाहे उसने मुझे नकारा है या स्वीकारा है। यह मेरी निष्ठा का अतीत है, लेकिन शुचिता की राजनीति भ्रष्ट और बेईमानों को कैसे रास आती? इसलिए मेरी बात को तूल दिया गया। इस पोस्ट में उन्होंने जेपी नड्डा को टैग नहीं किया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











