MY SECRET NEWS

Monday, March 30, 2026 3:05 pm

लॉस एंजिल्स

प्रियंका चोपड़ा हाल ही पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ फैमिली डिनर के लिए गईं। लेकिन इस दौरान मालती की हरकतों ने ध्यान खींच लिया। टेबल पर जहां निक जोनस, प्रियंका और बाकी लोग बाते करनें और खाने में बिजी थे, वहीं मालती फोन में बिजी दिखीं। 3 साल की मालती फोन पर अपना फेवरेट कार्टून देख रही थी, और उसी में खोई थी। प्रियंका की इस फैमिली डिनर डेट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फैंस नन्ही मालती पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका, निक और मालती की ये तस्वीरें न्यू यॉर्क के एक रेस्टोरेंट की हैं, जिन्हें एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक तस्वीर में प्रियंका और निक बार के पास खड़े हैं, और स्माइल कर रहे हैं।

निक खाने में तो मालती फोन में बिजी, यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
दूसरी तस्वीर में जहां निक जोनस खाना खाते दिखे, वहीं मालती दुनिया से बेफिक्र होकर फोन में कार्टून देखने में बिजी हैं। एक तस्वीर में प्रियंका के ससुर यानी निक जोनस के पापा पॉल केविन जोनस भी नजर आए। इन तस्वीरों पर फैंस के काफी कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'मालती कितनी क्यूट लग रही है।' एक और कमेंट है, 'कितनी प्यारी फैमिली है, एक साथ सब इंजॉय कर रहे हैं।' एक अन्य फैन का कमेंट है, 'मेरी जान प्रिंसेस मालती।'

'द लास्ट फाइव ईयर्स' भी निक को सपोर्ट करने पहुंची थीं प्रियंका और मालती
इससे पहले प्रियंका बेटी मालती के साथ निक जोनस के आने वाले शो 'द लास्ट फाइव ईयर्स' को सपोर्ट करने पहुंचे थे। निक इस शो से अपना ब्रॉडवे डेब्यू कर रहे हैं। यह 18 मार्च को रिलीज होगा। वहीं, प्रियंका की बात करें, तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'हेड्स ऑफ स्टेट' में भी दिखेंगी।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0