MY SECRET NEWS

Tuesday, March 31, 2026 6:17 pm

हैदराबाद.
दबंग दिल्ली ने गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 42वें मैच में तमिल थलाइवाज को 39-26 के अंतर से हराया। इसी के साथ दबंग दिल्ली चार हार के बाद वापसी करते हुए लगातार दो जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में स्वयं को मजबूत किया है।

दिल्ली की जीत में आशू मलिक (12) के अलावा डिफेंस से योगेश दहिया (7) और आशीष मलिक (7) ने कमाल किया औऱ अपनी टीम को तालिका में आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। दूसरी ओर, सचिन तंवर (4) और नरेंदर कंडोला (6) जैसे स्टार रेडर्स की नाकामी से हकलान थलाइवाज को लगातार तीसरी हार मिली है।

पीकेएल इतिहास में दोनों टीनों टीमों के बीच बराबरी के रिकार्ड को देखते हुए उम्मीद थी कि यह मुकाबला काफी रोचक होगा और हुआ भी यही। शुरुआती पांच में दिल्ली को 5-3 की लीड मिली हुई थी लेकिन मुकाबला लगभग बराबरी का होता हुआ दिखा। थलाइवाज ने जल्द ही स्कोर 4-5 कर दिया लेकिन दिल्ली ने 10 मिनट की समाप्ति तक तीन अंक की लीड बना ली। ब्रेक के बाद थलाइवाज ने डिफेंस में एक अंक लिया और फिर दो अंक की रेड के साथ मोइन शफागी ने स्कोर 8-8 कर दिया। फिर अनुज ने एक बेहतरीन डैश के साथ थलाइवाज को मैच में पहली बार आगे कर दिया। फिर सचिन ने अपने पहले अंक के साथ फासला 2 का कर दिया। हालांकि अगली रेड पर वह सुपर टैकल कर दिए गए।

दिल्ली अब 11-10 से आगे थे। इसी बीच आशू ने लीड 2 की कर दी। फिर दिल्ली के डिफेंस ने शफागी को लपक सुपर टैकल के दो अंक हासिल किए। योगेश ने अपना हाई-5 पूरा किया। इसी बीच मोनू ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर दिल्ली को हाफ टाइम तक 16-10 से आगे कर दिया। अब थलाइवाज सुपर टैकल सिचुएशन में थे। आशू ने ब्रेक के बाद दो अंक की रेड की और फिर दिल्ली ने थलाइवाज को आलआउट कर 22-12 की लीड ले ली। आलइन के बाद थलाइवाज ने 2 के मुकाबले तीन अंक लेकर वापसी की बिगुल बजाई लेकिन सुपर-10 पूरा कर चुके आशू ने दो अंक की रेड के साथ रफ्तार थाम दी। सचिन लगातार अंक ले रहे थे लेकिन दिल्ली ने जल्द ही लीड 10 की कर ली।

इसी बीच शफागी ने एक अंक के साथ दिल्ली को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। 30 मिनट के बाद स्कोर 31-21 से दिल्ली के हक में था। इसी बीच आशीष ने अपना हाई-5 पूरा किया औऱ फिर नरेंदर का शिकार कर दिल्ली ने 12 अंक की लीड ले ली लेकिन थलाइवाज ने लगातार दो अंक लेकर फासला 10 का कर दिया। तमाम कोशिशों के बाद थलाइवाज ने फासला 8 का किया लेकिन दिल्ली ने फिर गियर बदलकर फासला 12 का करते हुए एक आसान जीत हासिल की। दिल्ली के डिफेंस ने कमाल करते हुए 10 के मुकाबले 19 अंक लिए और यही उसकी जीत का अहम कारक रहा।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0