नई दिल्ली
पिछले सप्ताह प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले जी एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनीत गोयनका ने आगामी सालाना आम बैठक (एजीएम) में इस पद पर पुनर्नियुक्ति से भी खुद को अलग कर लिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को गोयनका का त्यागपत्र साझा करते हुए कहा कि वह कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्ति के लिए अपनी सहमति वापस ले रहे हैं, जैसा कि आगामी वार्षिक आम बैठक के नोटिस में प्रस्तावित है।
2029 तक के लिए मिली थी मंजूरी
इससे पहले 18 अक्टूबर, 2024 को जी एंटरटेनमेंट के निदेशक मंडल ने एक जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर, 2029 तक प्रभावी पांच साल के कार्यकाल के लिए गोयनका की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में गोयनका का वर्तमान कार्यकाल 2024 के अंत में समाप्त होने वाला था।
28 नवंबर की बैठक में मिलने वाली थी मंजूरी
पुनीत गोयनका की पुनर्नियुक्ति आगामी एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी पर आधारित थी, जो 28 नवंबर को होने वाली है। हालांकि, 18 नवंबर को मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा के बेटे पुनीत गोयनका ने जी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले कंपनी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, जी एंटरटेनमेंट के निदेशक मंडल ने गोयनका की पुनर्नियुक्ति के लिए उनके प्रदर्शन लक्ष्यों को बढ़ा दिया था।
सेबी ने लगाई थी रोक
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जून 2023 में पुनीत गोयनका और उनके पिता तथा एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा को एस्सेल समूह की कंपनियों की परिसंपत्तियों की कथित रूप से हेराफेरी को लेकर किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में प्रमुख पद लेने से रोक दिया था। हालांकि, बाद में इस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष चुनौती दी गई, जिसने 30 अक्टूबर, 2023 को सेबी द्वारा पारित आदेश को रद्द कर दिया था।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











