साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज 40 साल के हो गए हैं. एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ को अपार सफलता मिली थी. इसके बाद एक्ट्रेस कियारा आडवानीके साथ राम चरण को फिल्म गेम चेंजर में देखा गया था. वहीं, अब एक्टर के बर्थडे पर आरसी16 के मेकर्स ने उनके फैंस को तोहफा दिया है. मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक जारी कर दिया है.
क्या है आरसी16 का ऑफिशियल टाइटल
बता दें कि मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म आरसी16 के ऑफिशियल टाइटल को अनाउंस करते हुए राम चरण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म आरसी16 का ऑफिशियल टाइटल ‘पेड्डी’ है. मेकर्स ने कैप्शन में राम चरणको बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ‘जमीन का आदमी और प्रकृति की शक्ति. आरसी16 ‘पेड्डी’ है. हैप्पी बर्थडे ग्लोबल स्टार राम चरण.’
मेकर्स ने आरसी16 ‘पेड्डी’ से राम चरण के दो पोस्टर जारी किया है. फोटो में एक्टर लंबे बालों और घने दाढ़ी में काफी दमदार लुक में दिख रहे हैं. इस पोस्ट के पहले पोस्टर में वह सिगरेट जलाते दिख रहे हैं. उनकी आंखों में एग्रेशन और चेहरे का भाव देखकर लग रहा है कि जैसे वो किसी के खिलाफ जंग लड़ने जा रहे हैं. इसके अलावा दूसरे पोस्टर में राम चरण के हाथ में बैट दिख रहा है.
बता दें कि फिल्म आरसी16 ‘पेड्डी’ के राइटर और डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं. खबर है कि ये एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में राम चरण अहम भूमिका में हैं. फिल्म में राम चरण के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











