मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने निकुंज बियानी के साथ मिलकर अपने प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट ब्रांड ‘सुपरयू’ की शुरुआत की है। हाल ही में, एनर्जी पावरहाउस रणवीर सिंह ने निकुंज बियानी के साथ मिलकर अपने प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट ब्रांड ‘सुपरयू’ की शुरुआत की है।रणवीर सिंह ने लॉन्च प्रमोशन के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन में उनकी एनर्जी झलकती है और यह सभी उम्र के लिए हेल्दी प्रोटीन ऑप्शन्स की अहमियत पर जोर देता नजर आ रहा है। रणवीर सिंह ने एक अनोखे वीडियो में अपनी एनर्जी के राज से पर्दा उठाया है, जिसमें वह अपनी जबरदस्त एनर्जी और सिग्नेचर चार्म को पेश करते दिखाई दे रहे है। यहअनोखा वीडियो वायरल हो गया है, और दीपिका ने इसपर सबसे पहले कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘ब्रिलियंट’
रणवीर सिंह को सिंघम अगेन में सिम्बा की भूमिका के लिए खूब तारीफ मिल रही है और उनके पास कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट भी हैं। वह जल्द ही डॉन 3 में आइकॉनिक किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के साथ एक एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए भी हाथ मिलाया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र