20 नवंबर 2024 बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहने वाला है। घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे। आज कोई रुपए-पैसे से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के सितारे आज चमक रहे हैं। निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अटके हुए धन की वापसी संभव है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार संभव है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है। कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। कुछ प्रभावी लोगों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला रहने वाला है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक उन्नति के योग हैं। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उत्साह से भरपूर रहेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद या मसला हल हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अटके हुए कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। तुला राशि- तुला राशि वाले के सितारे आज चमक रहे हैं। कारोबार में खूब लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में पहले से सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज सतर्कता से दिन पार करना चाहिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का रिस्क न लें। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। गुस्से पर काबू रखें। किसी करीबी व्यक्ति के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। यात्रा में लाभ होने के संकेत हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए कमाई के अवसर सामने आएंगे। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कुछ जातकों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। संतान के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मकर राशि- मकर राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी को रुपए-पैसे उधार देने से बचें, हानि हो सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। वमीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बौद्धिक क्षमता की तारीफ होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में चली आ रही अनबन दूर होगी। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। recent visitors 107

इंदौर खंडपीठ ने बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर चल रही दोनों जनहित याचिकाओं को जबलपुर ट्रांसफर किया

इंदौर निरंजनपुर से राजीव गांधी प्रतिमा तक करीब 11.5 किमी लंबा बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) प्रोजेक्ट शहरहित में है या इसे तोड़ना पडेगा, यह फैसला अब इंदौर से नहीं बल्कि जबलपुर से होगा। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर चल रही दोनों जनहित याचिकाओं को हाई कोर्ट की मुख्यपीठ (जबलपुर) ट्रांसफर कर दिया है। मंगलवार को मुख्य न्यायाधिपति के समक्ष मामले में सुनवाई होना थी लेकिन नंबर ही नहीं आया। इस मामले में अब तक यह हुआ बीआरटीएस प्रोजेक्ट को चुनौती देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने हाई कोर्ट में दो अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की हैं। पहली याचिका वर्ष 2013 में और दूसरी वर्ष 2015 में दायर की गई थीं। इंदौर में 23 सितंबर 2024 को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने वर्तमान परिस्थिति में बीआरटीएस की उपयोगिता और व्यावहारिकता को जांचने के लिए पांच विशेषज्ञों की समिति गठित करने का आदेश दिया था। इस समिति को आठ सप्ताह में अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करना थी। अगली सुनवाई 22 नवंबर को होना थी, लेकिन इसके पहले ही 18 नवंबर को हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इन याचिकाओं को जबलपुर ट्रांसफर कर दिया। याचिकाकर्ता कोडवानी ने बताया कि उन्हें याचिकाओं को जबलपुर भेजे जाने की सूचना सोमवार शाम एसएमएस के जरिए मिली। हाई कोर्ट द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी में वरिष्ठ अभिभाषक अमित अग्रवाल, आईआईएम और आईआईटी के डायरेक्टर द्वारा नामित एक एक विशेषज्ञ शामिल थे। कोर्ट इसके पहले भी वर्ष 2013 में बीआरटीएस की उपयोगिता और व्यवहारिकता की जांच के लिए कमेटी गठित कर चुकी है। बगैर परमिट और फिटनेस के संचालित चार स्कूली वाहन जब्त शहर में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है, इसके बावजूद बगैर वैध दस्तावेज के वाहनों का परिवहन किया जा रहा है। इसमें बड़ी बात यह है कि स्कूली वाहनों का संचालन भी बगैर परमिट और फिटनेस के किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को एआरटीओ ने देपालपुर स्थित एक स्कूल के चार वाहनों को जब्त कर लिया। चारों वाहन बगैर परमिट और फिटनेस के संचालित हो रहे थे। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा शहर में वाहनों की गति, स्पीड गवर्नर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच लोक परिवहन और स्कूली वाहनों में की जा रही है। स्कूली वाहनों के मामले में बच्चों और पालकों से चालक और परिचालक को लेकर चर्चा की जा रही है। एआरटीओ राजेश गुप्ता के द्वारा मंगलवार को देपालपुर स्थित सहोदय कान्वेंट स्कूल के वाहनों की जांच की गई। वाहनों की जांच में चार वाहन बगैर परमिट के संचालित होना पाए गए। इनको मौके पर ही जब्त किया गया। recent visitors 97

कलेक्टर की जनसुनवाई में एक मामला आया, जिसमें डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिला का गलत तरीके से आपरेशन किया, मौत

भोपाल शहर एक निजी अस्पताल में डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिला का गलत तरीके से आपरेशन किया गया था। जिससे उसकी लापरवाहीपूर्वक किए गए उपचार के कारण मौत हो गई। यह आरोप अस्पताल प्रबंधन पर स्वजनों ने कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को आवेदन देते हुए लगाए हैं। मैगीपुरा बैरसिया के रहने वाले 40 वर्षीय निर्मल कुशवाह ने शिकायत करते हुए बताया कि वह पत्नी संगीता को उपचार के लिए भोपाल अस्पताल लेकर गया था। जहां अस्पताल में 21 अक्टूबर को महिला का आपरेशन किया और अस्पताल संचालक दीनदयाल लोधी ने पत्नी को भोपाल रेफर करने के लिए कहा।   इस पर निर्मल ने स्वयं से बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो दीनदयाल ने मना कर दिया और कहा कि वह ठीक है उन्हें दो यूनिट खून चड़ेगा। दूसरे दिन भोपाल रेफर करने के लिए कहते हुए लीलावती अस्पताल पत्नी को लेकर पहुंचे तो यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएम ने सीएमएचओ को जांच कर अस्पताल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ईदगाह ड्योढ़ी की जमीन पर अतिक्रमण अलीम कुरैशी ने शिकायत करते हुए बताया कि ईदगाह ड्योढ़ी स्थित करोड़ों की शासकीय भूमि पर फिरसे भूमाफिया गिरोह कब्जा कर रहा है। यहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराए जा रहे हैं।जिसकी शिकायत वह पूर्व में भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस भूमि का प्रकरण बैरागढ़ वृत्त में पंजीबद्ध है।न्यायालय ने भी निर्माण पर रोक लगा रखी है।इसके बाद भी जमीन पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। एडीएम ने मामले की जांच एसडीएम बैरागढ़ को सौंपी है। रेस्टोरेंट संचालक ने किया रास्ता बंद, 200 परिवार परेशान राजवंश कालोनी अध्यक्ष प्रेमनारायण सैनी ने बताया कि व्यंजन रेस्टोरेंट एंड होटल के संचालक ने 10 हजार वर्ग फिट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।इस वजह से मुख्य मार्ग बंद हो गया है और 200 परिवार परेशान हैं। इसमें संचालक को आरआइ, पटवारी का संरक्षण प्राप्त है।वहीं शिव नगर कालोनी छोला निवासी अयोध्या बाई ने बताया कि बेटा विनोद और बहू सुनीता साथ में रहते हैं।दोनों मिलकर बुजुर्ग महिला को परेशान करते हैं न ही भरणपोषण देते हैं। recent visitors 90

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: कल विस में 90875 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे

रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा (विस) उप चुनाव में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बुधवार को सुबह आठ बजे से 90,875 मतदाता करेंगे। उप चुनाव के लिए सभी 173 पोलिंग पाटिर्यां अपने गंतव्यों तक पहुंच गई हैं। विस में 90875 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में 44919 पुरूष और 45956 महिलाएं हैं। महिला मतदाता किसी भी उम्मीदवार को जीताने या हराने की ताकत रखती हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा मुख्य मुकाबला विस में 1827 में युवा मतदाता हैं, जिसमें ज्यादातर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में सखी बूथ बनाया गया है। साथ ही अलग दिव्यांग बूथ भी बनाया गया है। इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद यह उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डा. आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय आरपी सिंह, त्रिभुवन चौहान और प्रदीन रोशन रुड़िया मैदान में हैं। सोमवार को उप चुनाव का प्रचार थमने के बाद मंगलवार को सभी प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस उप चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। उप चुनाव के लिए 166 पोलिंग पाटिर्यां रवाना इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टार प्रचारक के तौर पर अगस्त्यमुनि, चोपता, चंद्रनगर और गुप्तकाशी में चुनावी सभाएं की। वहीं, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल और सतपाल महाराज ने जगह-जगह जनसंपर्क किया। भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी पूरे चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे। वहीं, कांग्रेस के चुनाव की बागडोर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संभाले रखी। इधर, मंगलवार को अगस्त्यमुनि खेल मैदान परिसर से केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए 166 पोलिंग पाटिर्यां रवाना की गईं, जो दोपहर बाद तक अपने गंतव्यों तक पुहंच गईं। इससे पूर्व सोमवार को दूरस्थ सात पोलिंग पाटिर्यां रवाना की गईं थी। मतदान में 2949 सर्विस मतदाताओं के साथ ही 793 दिव्यांग मतदाता भी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस को दो जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।   recent visitors 75

प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर, मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर बैठक बुलाने की मांग की

नई दिल्ली दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। सोमवार से ग्रैप-4 को भी लागू कर दिया गया है। इन सब के बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आईएएनएस ने खास बातचीत की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार के रवैए और प्रदूषण की मौजूदा स्थिति पर विचार व्यक्त किए। गोपाल राय से जब पूछा गया कि आपने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है, क्या लगता है जवाब आएगा। इस पर गोपाल राय ने सवाल करते हुए कहा कि क्यों नहीं आएगा? यही तो देश जानना चाहता है कि भाजपा की केंद्र सरकार इतनी लापरवाह है कि एक बैठक भी नहीं बुला सकती। काम करना तो दूर, केंद्र सरकार एक बैठक भी नहीं बुला सकती और किसी को भरोसा नहीं है कि वह बैठक बुलाएंगे। आज पूरा उत्तर भारत, सिर्फ दिल्ली ही नहीं, वायु आपातकाल की स्थिति में है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और भाजपा सरकार सो रही है। उनके पास एक बैठक बुलाने की भी फुर्सत नहीं है। इससे ही उनकी गंभीरता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि इस इमरजेंसी जैसी स्थिति के समाधान के लिए हमने अगस्त से केंद्र सरकार से लगातार संपर्क किया। हमने सबसे पहले 30 अगस्त को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर 10 अक्टूबर को और फिर 23 अक्टूबर को पत्र भेजा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आज स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अब हमें फिर से पत्र लिखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरा निवेदन है कि इस पर तुरंत हस्तक्षेप करें और कार्रवाई की जाए। दिल्ली में ऑड-ईवन लागू करने और वर्क फ्रॉम होम जैसे कदम उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सभी पहलुओं पर नज़र बनाए हुए हैं और विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं। जो भी जरूरी कदम होगा, हम उठाएंगे। हम स्थिति का पूरी तरह से आकलन कर रहे हैं और हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं। डीटीसी कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम डीटीसी कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। हमारा सबसे निवेदन है कि इस समय सभी को मिलकर सहयोग करने की जरूरत है। हम सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए, ताकि संकट की स्थिति को दूर किया जा सके। दिल्ली में भाजपा की ओर मास्क बांटे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री एक बैठक बुलाने को तैयार नहीं हैं और मास्क बांट रहे हैं। भाजपा नेताओं से मेरा निवेदन है कि नौटंकी बंद करें। अपनी सरकार को कहिए कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से एक बैठक बुलवाएं। अगर वे कुछ नहीं कर सकते, तो कम से कम मास्क बांटने का ही काम करें। recent visitors 131

RBC यूक्रेन के मुताबिक यूक्रेनी सेना ने रूस के अंदर हमले के लिए लंबी दूरी की अमेरिकी ATACMS मिसाइलों का इस्तेमाल किया

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मंजूरी के बाद यूक्रेन ने पहली बार रूस पर अमेरिकी मिसाइलें दागी हैं। RBC यूक्रेन के मुताबिक यूक्रेनी सेना ने रूस के अंदर हमले के लिए लंबी दूरी की अमेरिकी ATACMS मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। बाइडेन द्वारा रूस के अंदर हमलों के लिए अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत मिलने दो दिन बाद यह हमला हुआ है। RBC यूक्रेन समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि हमला रूस के ब्रांस्क क्षेत्र के कराचेव में हुआ। सूत्र ने कहा, "पहली बार हमने रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए ATACMS का इस्तेमाल किया। यह हमला ब्रांस्क क्षेत्र में एक सैन्य ठिकाने पर किया गया था और इसे सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।" गौरतलब है कि महीनों तक बाइडेन ने तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच यूक्रेन को इस तरह के हमलों की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि रूस में 10,000 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती की खबर के बाद अमेरिका ने इसकी मंजूरी दे दी थी। द डेली टेलीग्राफ ने बताया कि यूक्रेन रूस जंग में उत्तर कोरिया के दखल के बाद अमेरिका ने इसे गंभीरता से लिया है और तनाव बढ़ने की आशंका भी जताई है। इसके बाद इन हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई। एजेंसी ने आगे बताया कि हमले में रूसी सेना के मुख्य मिसाइल और आर्टिलरी निदेशालय के रूस के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी एंड्री कोवलेंको ने बताया कि उत्तर कोरियाई तोपखाने के हथियार, निर्देशित हवाई बम, विमान-रोधी मिसाइल और मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) के लिए गोला-बारूद के साथ साइट पर मौजूद थे। इससे पहले रूस ने इन हथियारों का इस्तेमाल ना करने की चेतावनी दी थी। रूस ने एक दिन पहले ही कहा था कि अगर इन हथियारों का इस्तेमाल हुआ तो यह जंग की आग को और भड़का देगा और दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ेगी। वहीं बाइडेन की मंजूरी के बाद बौखलाए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को देश की नई परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत यह घोषणा की गई है कि रूस पर पारंपरिक मिसाइल ड्रोन और अन्य विमान से किया गया हमला भी परमाणु हथियार के इस्तेमाल करने के मानदंडों के दायरे में आएंगे। recent visitors 106

मुख्यमंत्री के समक्ष सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में नाइट सफारी पार्क एवं जू का प्रस्तुतिकरण किया गया

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दिसंबर 2026 में उत्तर प्रदेश देश को पहली नाइट सफारी का उपहार देगा। राजधानी लखनऊ में बनने जा रही यह नाइट सफारी देश और दुनिया के प्रकृति प्रेमियों के लिए एक नया गंतव्य होगा। यह दुनिया की पांचवीं नाइट सफारी होगी। मुख्यमंत्री के समक्ष मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्तावित कुकरैल नाइट सफारी पार्क एवं जू का प्रस्तुतिकरण किया गया। सीएम योगी ने कहा कि निर्माण कार्य हर हाल में जून 2026 तक पूरा कर लिया जाए। नाइट सफारी और जू के लिए वन्य जीवों के लाने की समुचित व्यवस्था प्रारंभ कर दी जाए। नाइट सफारी और जू की इकोनॉमी के लिए सस्टेनेबल मॉडल विकसित किया जाए। 72 फीसदी एरिया में ग्रीनरी विकसित की जाए और यहां सौर ऊर्जा प्रकल्पों को भी स्थान दिया जाए। सीएम योगी ने कहा कि नाइट सफारी प्रोजेक्ट राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, इसके निर्माण के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त हो गई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में दिसंबर 2026 में देश को पहली नाइट सफारी का उपहार मिल जाएगा। नाइट और डे सफारी का निर्माण चरणबद्ध रूप से होगा। लखनऊ में यह लगभग 900 एकड़ से अधिक में फैली होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुकरैल नाइट सफारी का निर्माण हो जाने के पश्चात यह परियोजना अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर आ जाने के फलस्वरूप विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगी। कुकरैल नाइट सफारी परियोजना को लखनऊ स्थित अन्य पर्यटन स्थलों से भी जोड़ा जाएगा। नाइट सफारी के 72 फीसदी एरिया को ग्रीनरी में विकसित किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि जानवरों को चिह्नित करने, यहां लाने व क्वारंटीन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए। कुकरैल नाइट सफारी परियोजना के अंतर्गत ईको टूरिज्म जोन भी विकसित किया जाएगा। सौर ऊर्जा के प्रकल्पों को स्थान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि यहां क्वारंटीन सेंटर, वेटनरी हॉस्पिटल, पोस्ट ऑपरेशन व ऑपरेशन थियेटर की भी समुचित व्यवस्था हो। यहां कैफेटेरिया, 7 डी थियेटर, ऑडिटोरियम, पार्किंग आदि की भी सुविधा हो। एडवेंचर जोन के तहत सुपरमैन जिपलाइन, आर्चरी, जिप लाइन, बुरमा ब्रिज, पैडल बोट, स्काई रोलर, फाउंटेन, किड्स एक्टिविटी के लिए जंगल एनिमल थीम, स्काई साइकिल आदि विकसित किया जाए। डे सफारी का विस्तार दूसरे चरण में होगा। बैठक में प्रदेश सरकार के वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, शासन व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नाइट-डे सफारी की विशेषता :- नाइट सफारी क्षेत्र में इंडियन वॉकिंग ट्रे, इंडियन फुटहिल, इंडियन वेटलैंड, एरिड इंडिया व अफ्रीकन वेटलैंट की थीम पर विकसित किए जाने वाले क्षेत्र मुख्य आकर्षण होंगे। पर्यटकों द्वारा नाइट सफारी पार्क के अवलोकन हेतु 5.5 किमी. ट्रामवे तथा 1.92 किमी. का पाथवे माध्यम से किया जाएगा। नाइट सफारी में मुख्यत: एशियाटिक लॉयन, घड़ियाल, बंगाल टाइगर, उड़न गिलहरी, तेंदुआ, हॉयना आदि मुख्य आकर्षण होंगे। कुकरैल नााइट सफारी परियोजना के अंतर्गत विश्व स्तरीय वन्य जीव चिकित्सालय व रेस्क्यू सेंटर का निर्माण भी प्रस्तावित है। कुकरैल वन क्षेत्र में स्थापित होने वाले जू में कुल 63 इनक्लोजर बनाए जाएंगे। जू में सारस क्रेन, स्वांप डियर, हिमालयन भालू, साउथ अफ्रीकन जिराफ, अफ्रीकन लॉयन व चिंपाजी मुख्य आकर्षण होंगे। जू को अफ्रीकन सवाना, इनक्रेडिबल इंडिया, इंजीनियर्ड वेटलैंड नामक थीम क्षेत्रों पर विकसित किया जाएगा। recent visitors 83