MY SECRET NEWS

Monday, March 23, 2026 1:28 pm

बीकानेर।

सदर थाना के अग्रसेन नगर में महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली 34 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को उसके परिचितों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीकानेर रेफर कर दिया।

सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि अग्रसेन नगर निवासी नीतू सैनी घरों में खाना बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। नीतू सैनी एक महिला हेड कांस्टेबल सहित अन्य घरों में खाना बनाना व झाड़ू पोछे का काम करती है। रविवार को नीतू ने किसी बात को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर उसके परिचित ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह, सदर थाना की हेड कांस्टेबल कविता, कांस्टेबल मनोज कुमार, नवीन कुमार सांगवान, सरजीत सिंह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जिस महिला हेड कांस्टेबल के घर नीतू खाना बनाती थी, वह भी पहुंच गई। महिला की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। इधर, अस्पताल सदर व कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान भी लिए हैं। महिला के साथ हेड कांस्टेबल भी बीकानेर गई हैं। फिलहाल महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0