गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक
कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की
शहडोल
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया धान उपार्जन की राशि जिन किसानों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया उन किसानों का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गेंहू उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन भी कराएं।
बैठक में बताया गया कि मसूर, चना, सरसों के उपार्जन के लिए पंजीयन 25 मार्च से 31 मई 2025 एवं गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया, साथ ही गेंहू के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग अनिवार्य है।
बैठक में उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











