रायपुर
यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा “रन फॉर मान” का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना था. इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 छात्र, जिनमें 50 विशेष रूप से सक्षम छात्र भी शामिल थे. उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत पुश-अप चैलेंज, जुम्बा सेशन और चेयरपर्सन गौरव अग्रवाल के उद्घाटन संबोधन के साथ हुई. मुख्य आकर्षण रहा यंग इंडियंस के सदस्यों द्वारा रन फ्लैग-ऑफ, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए दौड़ पूरी की.
दौड़ के समापन के बाद, मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह का स्वागत किया, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुली बातचीत की जरूरत को उजागर करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया. इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को मोमेंटो वितरित किए गए और अंत में को चेयरपर्सन पंकज सोमानी द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया, जिसमें सभी सहयोगियों के योगदान को सराहा गया.
इस पहल ने छात्रों, शिक्षकों और समुदाय को एक मंच पर लाकर जागरूकता, समावेशिता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया. यंग इंडियंस (Yi) रायपुर भविष्य में भी ऐसे प्रभावशाली आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











