मुंबई,
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, माचो हीरो संजय दत्त के साथ फिर से फिल्मों में जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं, जो ईद के अवसर पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है।सलमान खान ने फिल्म सिकंदर की रिलीज से पहले बड़ा ऐलान किया है। सलमान खान ने ऐलान किया है कि वह संजय दत्त के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। हालांकि, सलमान खान ने फिल्म का नाम नहीं बताया है।
सलमान खान ने कहा कि फिल्म का अधिकारिक तौर पर बाद में ऐलान किया जाएगा। सलमान खान ने फिल्म की कहानी के बारे में भी कुछ नहीं कहा है। सलमान खान और संजय दत्त ने 'साजन' और 'चल मेरे भाई' जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों अभिनेता अपनी ऑन-स्क्रीन दोस्ती के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन दोस्ती के लिए जाने जाते हैं।
फैंस एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारों संजय दत्त और सलमान खान को एक साथ बिग स्क्रीन पर देखने की आस लगाए बैठे थे। अब उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है। सलमान खान और संजय दत्त एक साथ फिर से बिग स्क्रीन पर एक ही फिल्म में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











