बीजापुर
नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षा के जवानों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। डीआरजी और एसटीएफ के ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। हाल के समय में यह सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सली खत्म कर दिए गए।
केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि अभी तक 31 शव बरामद किए जा चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकती है। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हैं। मौके से ऑटोमैटेकि हथियार भी बरामद किए गए हैं।
बस्तर पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का आमना-सामना बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुआ। रविवार सुबह इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर लिया गया। घंटों तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी होती रही। शुरुआत में 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली पर तलाशी अभियान के साथ जंगल में लाश मिलते चले गए। कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया गया।
पिछले दिनों छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुए एक अन्य एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 90 लाख रुपए का इनामी चलपति भी शामिल था।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र